मऊ। तहसील सदर के बेलचौरा मे अंश निर्धारण को लेकर इलाकई लेखपाल के द्वारा आवेदक को मोबाइल पर माँ बहन की गालिया देते हुए संबंधित भूमि को विवादित घोषित कर एसडीएम को रिपोर्ट करने क़ी धमकी दिए जाने क़ी खबर हैँ हलाकि खरी दुनिया वायरल ऑडियो का समर्थन नहीं कर्ता हैँ. उधर लेखपाल पंकज चौहान ने किसी को भी अंश निर्धारण को लेकर गालिया नहीं दिए जाने क़ी बात कही हैँ। आवेदक ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही क़ी मांग क़ी हैँ।
आवेदक राहुल वर्मा ने खरी दुनिया से बातचीत मे बताया कि उन्होंने अपने एक जमीन को लेकर इलाकई लेखपाल से अंश निर्धारण को लेकर आवेदन दिया था. अंश निर्धारण नहीं करने व आनाकानी करने पर राहुल ने लेखपाल के खिलाफ जिलाधिकारी से मामले क़ी शिकायत कर दी। अपने खिलाफ आई शिकायत को लेकर लेखपाल ने राहुल आदि को मोबाइल पर माँ बहन क़ी गालिए देते हुए जमीन को विवादित घोषित कर एसडीएम को विवादित करने कि रिपोर्ट प्रेषित करने क़ी धमक़ी दी हैँ। उधर ज़ब लेखपाल पंकज से खरी दुनिया ने वायरल ऑडियो को लेकर सवाल किया तो उन्होंने मोबाइल पर किसी को भी गली देने से इंकार किया हैँ।









