VIDEO: विदेशी दूल्हे का देसी दुल्हनिया से ब्याह, बारात में जमकर थिरके विलायती बाबू

0
1
video:-विदेशी-दूल्हे-का-देसी-दुल्हनिया-से-ब्याह,-बारात-में-जमकर-थिरके-विलायती-बाबू
VIDEO: विदेशी दूल्हे का देसी दुल्हनिया से ब्याह, बारात में जमकर थिरके विलायती बाबू
Image Source : REPORTERS MARRIAGE विदेशी दूल्हे ने बाराबंकी में भारत की रूलन वर्मा से शादी की।

Barabanki Germany Groom: यूपी में जर्मन दूल्हे ने विदेश में नौकरी कर रही बाराबंकी की रहने वाली प्रोफेसर बेटी रूलन वर्मा के साथ शादी की। पेशे से इंजीनियर पिता की बेटी रूलन ने फ्रांस से पीएचडी की थी। जर्मन युवक मारकस अपने माता-पिता सहित 16 विदेशी रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर रूलन वर्मा को ब्याहने इंडिया पहुंचा। यह शादी बाराबंकी समेत आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

विदेशी मेहमानों ने बारात में किया डांस

जर्मन दूल्हे मारकस और देसी दुल्हनिया रूलन वर्मा की शादी बाराबंकी जिले के होटल में धूमधाम से हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ संपन्न हुई। शादी में जर्मन दूल्हे और विदेशी बारातियों ने हिंदी गानों पर खूब जमकर डांस किया।

ऑस्ट्रिया में मारकस से हुई रूलन की मुलाकात

उच्च शिक्षा प्राप्त करने लिए विदेश गईं जिले की रूलन वर्मा वर्तमान में ऑस्ट्रिया की वियना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं। आस्ट्रिया में नौकरी के दौरान रूलन की मुलाकात जर्मनी के मारकस नामक युवक से हुई, जिसके बाद दोनों को प्यार हुआ और बाद में उन्होंने एक-दूसरे के साथ विवाह का फैसला कर लिया।

भारतीय शेरवानी में दिखा विदेशी दूल्हा

भारतीय संस्कारों व हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई इस शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ जर्मनी के लिए विदा हो गई है। यह विवाह दो परिवारों के साथ-साथ दो देशों की संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक बन गया है। होटल में आयोजित विवाह में हल्दी, मेहंदी और जयमाला जैसी सभी रस्में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से हुईं, जहां विदेशी दूल्हा भारतीय शेरवानी में और दुल्हन लहंगे में नजर आई।

शादी में खूब खुश नजर आए विदेशी मेहमान

मारकस और रूलन वर्मा की शादी में हल्दी-मेंहदी से लेकर बारात निकालने तक की सारी रस्में हुईं। विदेशी मेहमान भारतीय परंपराओं के प्रति काफी सजग दिखे। वह कार्यक्रमों के दौरान खूब खुश नजर आए।

Advertisement

(इनपुट- दीपक निर्भय)

ये भी पढ़ें- VIDEO: मामूली कहासुनी पर ‘प्रचंड’ मारपीट, घर में घुसकर मारा; लाठी से किया हमला

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here