Breaking News

मऊ मे घोसी सीट हारने के बाद बीजेपी ने मनाया पहला जश्न, जिलाध्यक्ष ने मिठाइया बाँट जताई खुशी


( ब्रह्मा नंद पाण्डेय)


मऊ! घोसी लोकसभा सीट से भाजपा गठबंधन उम्मीदवार अरविन्द राजभर को समाजवादी पार्टी के हाथो करारी हार मिलने के तीसरे दिन भजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को लोगो का मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष के अभिनन्दन कार्यक्रम से भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो मे आक्रोश है।

हालांकि नूपुर ने इस अभिनन्दन कार्यक्रम का कारण मोदी जी को लगातार मिल रही सफलताओ को लेकर आयोजित किये जाने की बात कही न कि भाजपा गठबंधन उम्मीदवार अरविन्द राजभर को समाजवादी पार्टी से मिली करारी हार को लेकर था। यानी जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को अरविन्द राजभर को मिली हार के बदले मे आयोजन से इंकार किया है।

उधर नाम नही छापने की शर्त पर एक भाजपाई ने कहा कि अब भाजपा को यही सब दिन देखना शेष था। लोगो का कहना है की भाजपा को करारी हार मिले अभी तिन दिन भी नही बीते है और भाजपा कार्यालय, जश्न मना रहा है। उधर सूत्र बता रहे है कि जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित जश्न ए कार्यक्रम अभी पहला है, ऐसे कई कार्यक्रम शेष है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.