आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दाे की मौत व तीन गंभीर

0
9

 

 

अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

घटना गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे रनकापुर गांव के पास हुई। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जामो थाना क्षेत्र के दतनपुर कटारी गांव निवासी बाबूलाल (60) पुत्र श्रीराम और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी सोनू (17) पुत्र पप्पू के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है ।

जगदीशपुर कोतवाल धीरेन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here