बलिया : भाजपा जिलाध्यक्ष ने घोषित की पार्टी की जिला कमेटी

0
5

 

बलिया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने पार्टी के नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिए सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन महामंत्री धर्मपाल की संस्तुति पर आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक आईटी प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी व 29 जिला पदाधिकारी समेत 61 सदस्यों की घोषणा की गई है।

इनमें डा. मिलन राम, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा पाण्डेय, योगेश सिंह, तारकेश्वर गोड़, संतोष पाण्डेय व शशि चौरसिया को उपाध्यक्ष, जबकि आलोक शुक्ला, संजीव कुमार डम्पू तथा हिमांशु प्रताप सिंह मंटू महामंत्री बनाए गए हैं। जिला मंत्री आलोक सिंह मोनू, राजेश सिंह, सुधीर पाण्डेय, विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर व मण्टू बिन्द बनाए गए हैं। पंकज सिंह जुगुनू को मीडिया प्रभारी तथा उमाशंकर सैनी को कोषाध्यक्ष के साथ हरिनारायण गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार जिला कार्यालय मंत्री कमलेश कुमार पाण्डेय को बनाया गया है।आईटी के संयोजक संजीव कुमार सिंह बनाए गए। वहीं सोशल मीडिया के प्रभारी नितेश मिश्रा तथा सह संयोजक लवकुश कुमार मद्धेशिया बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुल 63 कार्यसमिति सदस्य की भी घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि सभी लोग एकजुट होकर 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाते हुए बलिया में सातों विधानसभा जीतेंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here