एसपी ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

0
9

 

 

–छह इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को किया फेरबदल

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने रविवार की दोपहर पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने कई थानेदारों का तबादला कर इधर से उधर कर दिया है। कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदल दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुसार समायोजन एवं जनहित के दृष्टिगत छह निरीक्षक एक उप निरीक्षक को यहां से वहां कर दिया है। उन्होंने सुमेरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह को थाना राठ का प्रभार सौंपा है।

Advertisement

थाना प्रभारी मुस्करा निरीक्षक योगेश तिवारी को थाना सुमेरपुर का प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना मुस्करा का प्रभारी बनाया है। निरीक्षक जयशंकर सिंह को थाना साइबर क्राइम से पैरवी सेल का प्रभार सौंपा है। वहीं निरीक्षक भरत कुमार थाना साइबर क्राइम से थाना साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

निरीक्षक अमित कुमार को प्रभारी निरीक्षक ए. एच. टी से अपराध शाखा भेज दिया है। इसी प्रकार उन्होंने उपनिरीक्षक राकेश कुमार को थाना कुरारा से ए. एच. टी का थानाध्यक्ष बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here