मऊ। जेल से छूटने के बाद पहली बार मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी द्वारा गुरुवार को मऊ के इटौरा गांव पहुंच कर 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किये जाने की खबर हैँ।
कार्यक्रम के दौरान जिले में विकास कार्यों को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय के बीच चल रही रस्साकशी पर बीना नाम लिए तंज कसते हुए अब्बास अंसारी ने कहा कि “आप ही के पैसे से आप ही को समर्पित कर लोग अपना नाम करना चाह रहे हैं।” उनका इशारा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा की ओर माना जा रहा है।
अपने सम्बोधन में अब्बास अंसारी ने परिवार की राजनीतिक और सामाजिक विरासत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मेरा परिवार ऐसा परिवार है जिसने अपनी जमीन पर 18 गांव बसाए हैं। हमारे परिवार ने खून की आहुति दी है और 14 संग्राम सेनानी दिए हैं।”









