सुलतानपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत , हत्त्या का आरोप

0
8

 

 

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के संझौवा मजरे बहुरावां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान लक्ष्मी (27) पत्नी रविकुमार निवासी ग्राम सझौंवा मजरे बहुरांवा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जा चुके थे।

मृतका के भाई कप्तान, निवासी पूरे सागर मजरे पुरखीपुर थाना कूरेभार, ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व रविकुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। कप्तान का आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी लक्ष्मी के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों श्लोक कुमार (8 वर्ष) और सृष्टि (4 वर्ष) को छोड़ गई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं।

Advertisement

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here