Breaking News

परिक्रमा देने आए चार युवक यमुना में डूबे, एक बचा, दो की तलाश जारी

मथुरा। रंगभरनी एकादशी बुधवार को वृंदावन में यमुना के अलग-अलग स्थानों पर स्नान करने के दौरान चार युवक डूब गए। एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया। एक युवक का शव गोताखोर ने निकाल लिया। दो अन्य युवकों की तलाश जारी है।

विदित रहे कि रंगभरनी एकादशी पर लोग यमुना स्नान कर परिक्रमा कर रहे हैं। सुबह केशीघाट पर यमुना में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में समां गया। लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर किया। 15 वीं बटालियन पीएसी की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू कर मृतावस्था में युवक को निकाल लिया है। मृत युवक की पहचान जयपाल पुत्र धर्मसिंह निवासी राधेश्याम कॉलोनी के रूप में हुई है। बुधवार सायं करीब चार बजे दिल्ली के भजनपुरा इलाके से दर्शनार्थ आए आधा दर्जन युवक जुगलघाट पर स्नान कर रहे थे। उन युवकों में से साहिल, अमन और दीपक गहरे पानी में डूबने लगे। स्थानीय गोताखोरों ने दीपक को तुरंत सुरक्षित निकाल लिया, जबकि साहिल और अमन का कोई पता नहीं लग सका है। पीएसी की गोताखोर टीम यमुना में डूबे युवको की तलाश में रेस्क्यू में जुटी है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.