Breaking News

मऊ के लोगो के दिलो मे आज भी राज करते है पूर्व के एसपी मऊ और आज के एडीजी वाराणसी पीयूष मॉर्डिया

(ब्रह्मा नन्द पाण्डेय)

मऊ। वर्तमान मे एडीजी वाराणसी और पूर्व के पुलिस अधीक्षक पीयूष मोर्डिया साहब आज भी मऊ की जनता के दिलो पर राज करते है। अपराध और अपराधियों पर नकल कसने का तरीका हो या फिर फरियादियों से मिलने का सलीका, मऊ की जनता आज भी इनको सराहने से बाज नही आती है।

सूत्रों की माने तो सूबे के वरिष्ठ आईपीएस पियूष मॉर्डिया को जैसे ही वाराणसी मे बतौर एडीजी ल्कार्यभार लेने की जानकारी लगी ,लोगो को खुशी का ठिकाना नही रहा। साहब को जनपद के करीब पा फूले नही समा रहे लोग उनके सुखमय सफल जीवन की कामना करते है। सवाल उठता है क्या साहब के जैसे उनके बाद जिले मे कोई पुलिस अधीक्षक नही आये ? आये लेकिन वे साहब के जैसे लोगो के दिलो को नही जीत सके।

साहब जब से वाराणसी मे बतौर एडीजी तैनात हुए है जैसे मानो वे मऊ मे हो, लोग उनके गुणों का गान करते नही थक रहे है। साहब का अपराध और अपराधियों पर सिकंजे का तरीका और लोगो से मिलने की शैली ने लोगो को उनका दीवाना बना दिया । ऐसा नही साहब के जाने के बाद जिले मे कोई एसपी नही आये, लेकिन साहब की कार्यशैली ने मऊ की जनता के दिलो पर जो छाप छोड़ी वह आज तक कोई और नही ले सका।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.