संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से फांसी के पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

0
5

 

उरई। उत्तर प्रदेश के उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के समीप जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे फांसी पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह बेनीपुरा गांव के पास खेतों की ओर गए लोगों ने आम के एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल रामपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान संजू उर्फ लल्लू (22) पुत्र रामकुमार निवासी बेनीपुरा (उदोतपुरा) के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिस आम के पेड़ की शाखा से शव लटका मिला, वह जमीन से लगभग साढ़े पांच फीट की ऊंचाई पर है, जो मृतक की लंबाई के लगभग बराबर बताई जा रही है। इतना ही नहीं, शव फंदे पर लटका होने के बावजूद उसके घुटने जमीन से सटे हुए पाए गए। ऐसे में स्थानीय लोग मामले को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक संजू अविवाहित था तथा शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। वह अपने बड़े भाइयों रन सिंह और फूल सिंह से अलग रहकर जीवनयापन करता था। मृतक संजू पानी-पूड़ी बेचने के साथ-साथ शादी-विवाह समारोहों में खाना बनाने का कार्य भी करता था।

Advertisement

रामपुरा थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here