मऊ मे डीजल चोरी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार, असलहा व स्कॉर्पियो बरामद

0
5

मऊ। घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीजल चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे गोली लगी थी, लेकिन उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसने अपने कब्जे से बरामद तमंचे से पुलिस पर कोई गोली नहीं चलाई थी। आरोपी के इस बयान को पुलिस जांच के अन्य तथ्यों के साथ मिलान कर सत्यापित कर रही है।


इस कार्रवाई में कोपागंज थाना प्रभारी, घोसी थाना प्रभारी और दोहरीघाट थाना प्रभारी की टीमों ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जनपद में संगठित अपराध, डीजल चोरी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here