मऊ। जिले के अबैध हॉस्पिटलो के संचालको के द्वारा किये जा रहे आपराधिक कृत्य को लेकर अमर उजाला के द्वारा किये गए खुलासे के बाद सूबे के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक हरकत में हैं। श्री पाठक ने मामले में जाँच कर कार्यवाही का आदेश दिया हैं। फेसबुक वाल पर वायरल जाँच कर कार्यवाही के आदेश मात्र से जिले के जिम्मेदारो में ह्ड़कंप जैसी स्थिति हैं तों अबैध हॉस्पिटल के संचालको में अफरा तफारी का माहौल हैं। कई के द्वारा अपने अबैध हॉस्पिटल के बोर्ड हटा दिए गए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार बीते दिनों अमर उजाला ने जिले में संचालित अबैध हॉस्पिटल आउट उसके संचालको के आपराधिक कृत्य को लेकर स्टिंग किया गया था। स्टिंग में सामने आये आपराधिक कृत्य के सर्वाजाजनिक के बाद से अबैध हॉस्पिटल के संचालको में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आरोपी अपने हॉस्पिटल के चिन्ह को हटाने में अपनी समझदारी समझी तों जिम्मेदार बचाव में जाँच की बात करने लगे। लेकिन जाँच को कोई अफसर आगे ढता नहीं दिखा। बहरहाल मामले का संज्ञान सूबे के उपनमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लेते हुए मामले में जाँच के आदेश दिए हैं। इस आदेश के वायरल होने के बाद से जिले जिम्मेदारो में कानाफुंसी का दौर तों आरोपितो में अफरा तफारी का माहौल हैं।
जाँच मे कार्यवाही पर संसय
देखना हैं कि बीते वर्ष इलाज के दौरान चार महिलाओ की मौत के बाद हुईं जाँच में अबैध हॉस्पिटलो को पंजीकृत कर उन्हें बैध घोषित करने के जैसी कार्यवाही इस बार भी होती हैं या फिर सच में कार्यवाही धरातल पर देखती हैं या नहीँ।








