छह वर्षीय किशोरी के साथ नाबालिग ने किया बलात्कार

0
5

 

नोएडा। थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से शुक्रवार को दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजन ने आरोपित किशोर के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देने और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया और न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली व्यक्ति की छह साल की बेटी है। दंपती मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर एक सम्प्रदाय विशेष का 16 वर्षीय किशोर रहता है। दंपती काम पर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। बच्ची दोपहर दो बजे गली में खेल रही थी। इसी बीच किशोर आया और बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने घर ले गया। वहां पर ले जाकर मुंह दबाकर जबरन गलत काम किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची। गीले कपड़े देखकर संदेह हुआ। मां ने रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। जानकारी होने पर बच्ची के पिता ने सेक्टर 113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here