
AISSEE 2026 Results: देश के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। अभिभावक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से अपने बच्चे का रिजल्ट देख सकते हैं। आइए जानें इसे देखने का तरीका
AISSEE 2026 परीक्षा 18 जनवरी 2026 को भारत के 190 शहरों में 464 केंद्रों आयोजित की गई थी।
AISSEE 2026 Results: देश के प्रमुख सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यह परिणाम आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर 27 फरवरी 2026 को जारी किए। नतीजे जारी होने के साथ ही इन कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा देने वाले छात्रों के अभिभावक आवेदन संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने बच्चे का स्कोरकार्ड देख सकते हैं। AISSEE 2026 परीक्षा 18 जनवरी 2026 को भारत के 190 शहरों में 464 केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह प्रवेश परीक्षा सैनिक स्कूलों और न्यू सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
AISSEE 2026 रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
एनटीए ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा है कि शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में, तय नियमों के अनुसार सत्यापित किया जाएगा। सिर्फ पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग के लिए आगे बढ़ेंगे।
AISSEE 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप
- ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.nic.in पर जाएं।
- AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- डिटेल्स सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
ई-काउंसलिंग के जरिए होगा प्रवेश
सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश ई-काउंसलिंग के जरिए होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया मेरिट और योग्यता के आधार पर सीट आवंटन तय होगा। सफल उम्मीदवारों को ‘सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग’ (AISSAC) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ई-काउंसलिंग में छात्रों को अपनी पसंद के स्कूलों की प्राथमिकता (Preference) भरनी होती है। याद रखें, सीट आवंटन छात्र की रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
सीट आवंटन के बाद अगले जरूरी स्टेप मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हैं। उम्मीदवारों का स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरना बहुत जरूरी है। अगर कोई स्टूडेंट मेडिकल जांच में असफल होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक निर्देशों को ध्यान से देखें और तय समय के अंदर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पूरे करें।प्रवेश प्रक्रिया के बारे में कोई भी सवाल ईमेल ID admission.sss@gov.in पर भेजा जा सकता है।
सैनिक स्कूल कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 की कट-ऑफ विभिन्न श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, डिफेंस) के लिए अलग-अलग है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।



