एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया से 32 उड़ानें करेंगी संचालित

0
7

 

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर आज (26 मार्च ) इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।

एयर इंडिया ने गुरुवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर दी जानकारी में बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 26 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 32 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। दोनों एयरलाइंस जेद्दाह से आने-जाने वाली अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखेंगी, जिसमें भारत और जेद्दाह के बीच कुल 10 उड़ानें शामिल होंगी।

कंपनी ने बताया कि इनमें से एयर इंडिया दिल्ली से एक वापसी सेवा और मुंबई से दो वापसी सेवाएं संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और मंगलौर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने वाली 04 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कोझिकोड से रियाद के लिए 02 निर्धारित उड़ानें भी संचालित की जाएंगी। एयर इंडिया भी रियाद से आने-जाने वाली 04 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली और मुंबई से सेवाएं शामिल हैं।

अतिरिक्त, गैर-निर्धारित उड़ानें

Advertisement

एयरलाइन के मुताबिक निर्धारित सेवाओं के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने-जाने वाली कुल 12 गैर-निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों पर निर्भर होंगी। ये उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद संचालित की जा रही हैं।

कंपनी ने जारी बयान में बताया कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से नवीनतम उड़ानों की स्थिति की जांच करें, क्योंकि ये सेवाएं परिचालन स्थितियों के अधीन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here