Blog

  • लोकसभा चुनाव 2024-दलीय स्थिति

    लोकसभा चुनाव 2024-दलीय स्थिति

    नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में हुए मतदान की चार जून सुबह प्रारंभ हुई मतगणना मध्य रात्रि पूरी हुई। रात दो बजकर 20 मिनट पर सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित हुए। घोषित परिणामों में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। चुनाव पूर्व घोषित भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कुल 294 सीट प्राप्त हुई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस सैकड़ा भी पार नहीं कर पाई और उसे 99 सीट पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के इंडी गठबंधन को कुल 232 सीट प्राप्त हुई हैं।

    अंतिम व घोषित परिणामों के अनुसार नवगठित लोकसभा में दलीय स्थिति इस प्रकार होगी-

    भाजपा-240

    कांग्रेस-99

    सपा-37

    तृणमूल कांग्रेस-29

    डीएमके-22

    टीडीपी-16

    जेडीयू-12

    शिवसेना (यूबीटी)-09

    एनसीपी (शरद पवार)-08

    शिवसेना (शिंदे)-07

    एलजेपी-05

    वाईएसआरसीपी-04

    आरजेडी-04

    सीपीआईएम-04

    इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग-03

    आम आदमी पार्टी-03

    झारखंड मुक्ति मोर्चा-03

    जनसेना पार्टी-02

    सीपीआई (एमएल)-02

    वीसीके-02

    जेडीएस-02

    सीपीआई-02

    आरएलडी-02

    जेएंडके नेशनल कांग्रेस-02

    यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी-01

    असम गण परिषद-01

    हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा-01

    केरला कांग्रेस-01

    आरएसपी-01

    एनसीपी-01

    वाइस ऑफ पीपुल्स पार्टी-01

    जारम पीपुल्स मूवमेंट-01

    शिरोमणि अकाली दल-01

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी-01

    भारत आदिवासी पार्टी-01

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा-01

    एमडीएमके-01

    आजाद समाज पार्टी-01

    अपना दल (सोनेलाल)-01

    एजेएसयू पार्टी-01

    एआईएमआईएम-01

    निर्दलीय-07

  • बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा शुरू, कई इलाकों में भाजपा समर्थकों के घरों पर ‘हमला’

    बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा शुरू, कई इलाकों में भाजपा समर्थकों के घरों पर ‘हमला’

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीती रात सूबे के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके घरों पर हमले हुए हैं। कुछ मामले तो पुलिस में रिपोर्ट भी हुए हैं।

    उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में बीती देर रात तृणमूल कांग्रेस की विजय रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ। तृणमूल उम्मीदवार पार्थ भौमिक की जीत के बाद बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 24 के तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला था। आरोप है कि विजय जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बाबू नाग के घर में तोड़फोड़ की गई। उस समय बाबू घर पर नहीं थे। वहां उनकी मां, पत्नी और बच्चे थे। जब बाबू नहीं मिला तो उसके घर पर कांच की बोतलें और ईंटें फेंकी गईं। भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों ने कहा कि पार्थ भौमिक की जीत की घोषणा के बाद विजय जुलूस की ओर से हमारे घर पर हमला किया गया। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

    उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भी बीती देर रात भाजपा समर्थकों के कई घरों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस अपराधियों को पनाह दे रही है। बारासात लोकसभा सीट पर इस बार भी तृणमूल की काकली घोष दस्तीदार ने जीत हासिल की है। कथित तौर पर काकली की जीत पक्की होने के बाद मध्यमग्राम के नेताजीपल्ली में कई भाजपा समर्थकों के घरों पर हमला किया गया।

    बीती रात नेताजी पल्ली में भाजपा समर्थकों के घर पर हमला हुआ। हमलावरों ने लोहे की रॉड, बांस और बंदूक से निवासियों को आतंकित किया। इलाके में भाजपा पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। कथित तौर पर कई लोगों की पिटाई की गई।

    जादवपुर लोकसभा क्षेत्र में अनिर्बान गांगुली के पोलिंग एजेंट समीर मिस्त्री के घर में तोड़फोड़ को लेकर दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर में तनाव फैल गया। नरेंद्रपुर के खेयादह के खुदीराबाद में समीर मिस्त्री डर के कारण बेघर हैं। हालांकि नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है लेकिन फिलहाल आरोपित लापता हैं। कहा जा रहा है कि नतीजे घोषित होने के बाद समीर के घर पर हमला किया गया। समीर की पत्नी और मां से गाली-गलौज की गई। उस वक्त समीर घर पर नहीं थे। हालांकि हमले से इनकार करते हुए तृणमूल ने इसे भाजपा खेमे के गुटीय संघर्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

    बीती रात हावड़ा के डोमजूर थाना अंतर्गत के तहत जोधगिरी इलाके में भाजपा कार्यकर्ता स्वरूप धारा ने आरोप लगाया कि बीती रात करीब 12:30 बजे तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि घरों में तोड़फोड़ की गई और बम फेंके गए। घटना से पूरा परिवार डरा हुआ है।

    सोनारपुर के ख्याड़ा में भाजपा के पोलिंग एजेंट के घर में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप तृणमूल पर लगा है।

    न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला और बाइक में तोड़फोड़ की घटना हुई है। कथित तौर पर बीती रात 12-14 लोगों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला कर दिया। खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। दो बाइकें भी तोड़ दी गईं।

  • बंगाल में सबसे कम वोटोंं के अंतर से जीतने वाले नेता रहे सौमित्र खान

    बंगाल में सबसे कम वोटोंं के अंतर से जीतने वाले नेता रहे सौमित्र खान

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से बिष्णुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सौमित्र खान की जीत सबसे कम वोटों के अंतर से रही है। उनकी पूर्व पत्नी एवं तृणमूल की उम्मीदवार सुजाता मंडल के बीच हुए चुनावी मुकाबले में हार-जीत का अंतर सबसे कम रहा।

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सौमित्र खान ने बिष्णुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र पर केवल पांच हजार 567 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सुजाता मंडल को हराकर यह जीत दर्ज की।

    इस सीट के लिए मतों की गिनती के दौरान दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें कई बार दोनों उम्मीदवार एक-दूसरे से कुछ हजार वोटों से बढ़त बनाते हुए देखे गए।

    खान ने 2014 में तृणमूल उम्मीदवार के रूप में बिष्णुपुर से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने पाला बदलकर 2019 में दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में 78 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

    दिलचस्प बात ये है कि सुजाता (जो उस समय उनकी पत्नी थीं) ने ही 2019 के चुनावों में खान के लिए प्रचार किया था।

    इस दौरान खान को बांकुड़ा जिले में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके अंतर्गत बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्रों में से छह स्थित हैं।

    कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश के अनुसार, खान के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के संबंध में उन्हें अग्रिम जमानत देने की यह शर्त रखी गई थी।

    सुजाता मंडल दिसंबर 2020 में तृणमूल में शामिल हो गईं थीं। उन्होंने दावा किया था कि 2019 के चुनावों में अपने पति को जिताने के लिए उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, फिर भी उन्हें भाजपा में उचित महत्व नहीं मिला।

    आरामबाग बंगाल का एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां इस लोकसभा चुनाव में हार-जीत का अंतर पांच अंकों से कम रहा है।

    हुगली जिले की इस सीट पर तृणमूल की मिताली बाग ने भाजपा के अरूप कांति दीगर को छह हजार 399 मतों के अंतर से हराया है।

  •  निलंबित आईएएस रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया 18 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

     निलंबित आईएएस रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया 18 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को आज बुधवार को ईओडब्ल्यू ने विशेष कोर्ट में पेश किया। स्पेशल कोर्ट से रिमांड लेने के बाद दोनों से करीब 13 दिन पूछताछ की गई। पूछताछ करने के बाद जांच एजेंसी ने दोनों आरोपितों को बुधवार को पुन: कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपितों को 14 दिनों के लिए 18 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

    ईडी के प्रतिवेदन पर ईओडब्ल्यू कोल लेवी घोटाले मामले में अलग से एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घोटाले के आरोपितों से ब्यूरो की टीम जेल में पूर्व में दो बार जेल में पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद ब्यूरो ने सौम्या और रानू को रिमांड पर लिया था। करीब एक हफ्ते पूछताछ करने के बाद निलंबित आईएएस समीर विश्नोई तथा कारोबारी सूर्यकांत को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूर्यकांत तथा समीर विश्नोई 10 जून तक ब्यूरो की रिमांड पर हैं।

    कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से मना कर दिया है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई ग्रीष्म कालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी।

  • घोसी सीट से हार के बाद सुभासपा और भाजपा मे दरार के आसार, घटक दलो की बैठक में ओपी को नही मिला निमंत्रण

    घोसी सीट से हार के बाद सुभासपा और भाजपा मे दरार के आसार, घटक दलो की बैठक में ओपी को नही मिला निमंत्रण

    — बीते ५ जून को दिल्ली मे भाजपा घटक दलों की बैठक मे भाजपा ने सुभासपा को नही दिया निमंत्रण

    — हार के बाद, भाजपा द्वारा सुभासपा को कभी भी गठबंधन से अलग करने की हो सकती है अधिकारिक घोषणा

    ( ब्रह्मा नन्द पाण्डेय)

    मऊ। घोसी लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी के हाथों करारी हार का स्वाद चखने के बाद सुभसपा से भाजपा कन्नी काटने लगी है। योगी सरकार मे मंत्री बनने और घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन द्वारा उनके बेटे अरविन्द राजभर को टिकट देने के बाद भाजपा ने अरविन्द को चुनाव हारते ही सुभसपा से दूरी बनानी शुरु कर दी है।

    तीसरी सरकार के निर्माण पूर्व भाजपा घटक दलो की दिल्ली मे हुई बैठक मे ओपी राजभर को नही बुलाया जाना, सुभासपा और भाजपा के संबंधो मे संशय पैदा करता देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है की सुभासपा का राजभर मतदाताओं को लेकर प्रदर्शित बड़बोलापन अब भाजपा को खोखला दिखने लगा है।

    ओपी राजभर को भाजपा द्वारा उनको घोसी विधानसभा सीट से दरा सिंह चौहान को जिताने और इसमे मिली हार के बाद घोसी लोकसभा सीट मे अरविन्द को जिताने की जिम्मेदारी दी थी, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर भाजपा द्वारा दी गई इन दोनो जिम्मेदारियों के निर्वहन मे फेल हुए।

    सुभासपा को मिली इन दोनो असफलताओ को लोग सुभासपा की दुर्गति मान रहे है। बताते चले कि घोसी लोकसभा सीट पर सुभसपा के अरविन्द राजभर को समाजवादी पार्टी के राजीव राय ने करीब करीब डेढ़ लाख मतो से हराया है।

    हालाँकि ओम प्रकाश राजभर या फिर भाजपा की ओर से सुभसपा को भाजपा के घटक दल मानने या फिर उन्हे बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी तक नही आया है लेकिन घटक दलों की बैठक मे ओपी को न बुलाने की राजनितिक गलियारी मे भाजपा और सुभसपा के बींच संशय के रूप मे मान रहे है

  • मऊ मे जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल के बूथ पर सपा रही भारी

    मऊ मे जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल के बूथ पर सपा रही भारी


    (ब्रह्मा नन्द पाण्डेय)


    मऊ। नूपुर अग्रवाल बतौर जिलाध्यक्ष भाजपा पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल है। यह खरी दुनिया नही, उनके बूथ पर पड़े मतदानो की संख्या खुलासा कर रहा है।


    राजनीतिक गलियारों की माने तो बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने पदासीन होते ही पार्टी के नाम पर पैसा बनाने का खेल किया।

    इस दौरान नूपुर ने कई भाजपाइयो को बेइज्जत किया और उनके पदो से ही नही हटाया बल्कि पार्टी विरोधी राजनीति मे गैर भाजपाइयों को मतदान पर जोर दिया है।

    नगर मे पोलिंग स्टेशन संख्या १५८ पर उन्होंने समाजवादी नेता के पक्ष मे २५० मतो का दान कराया है।

  • मऊ मे भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर के नॉलेज में खेला जा रहा भ्रस्टाचार का खेल, उनका पति कर रहा दलाली

    मऊ मे भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर के नॉलेज में खेला जा रहा भ्रस्टाचार का खेल, उनका पति कर रहा दलाली


    ब्रह्मा नन्द पाण्डेय
    मऊ। जिले की भाजपा , अब सरकारी विभागों से मिलकर “दलाली” कर रही है। जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल का पति भी जिलाध्यक्ष की इस अबैध कमाई मे दलाली करता है। इस बात का खुलासा वायरल एक ऑडियो क्लिप से हो रहा है लेकिन “खरी दुनिया” इस ऑडिओ क्लिप की पुष्टी नही करता है।


    राजनितिक हलके से होकर आ रही खबरों के अनुसार जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल सरकारी दफ्तरों से मिलकर भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित कर रही है।

    भ्रस्टाचार को प्रोत्साहित करने के खेल मे भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अकेली नही है, इस खेल मे उनका पति गिरिराज अग्रवाल भी बराबर के हिस्सेदार है। “ऑडिओ क्लिप” मे भाजपा जिलाध्यक्ष के पति गिरिराज अग्रवाल द्वारा एक ठीकेदार को 9 नंबर पर फार्म डालने और काम हमेशा मिलता रहे इसके लिए 5℅ की कमीशन मांगी जा रही है।

    निचे प्रदर्शित फोटो है भाजपा जिलाध्यक्ष गिरिराज की तस्वीर, जिनकी आवाज को ऑडिओ मे है।

    जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल के निशाने पर वे सभी विभाग है जिनमे ठीकेदारी के माध्यम से निर्माण कार्यो को धरातल पर उतरा जाता है। जिलाध्यक्ष के इस कारनामे मे उनका पति भी उनके उन अबैध कारनामे मे हिस्सेदार है।

    जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल और उनके पति पर ऐसे ही नही आरोप लग रहा है, इनके कृत्यो का खरी दुनिया के पास वायरल ऑडियो की कॉपी है जिसको वह सुरक्षित रखते हुए बिना पुष्टि किये जनहित मे पब्लिश कर रहा है ।

    उधर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल का वायरल ऑडियो से अपना कोई सरोकार मतलब होने से इनकार किया जा रहा है।

  • घोसी से सपा के राजीव राय बने पहली बार सांसद

    घोसी से सपा के राजीव राय बने पहली बार सांसद

    -घोसी लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की बड़ी जीत, एनडीए प्रत्याशी को 162943 वोटों से हराया

    मऊ। जिले की एकमात्र घोसी लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजीव राय को बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी डॉ अरविंद राजभर को 162943 मतों से हरा दिया। अरविंद राजभर को 340188 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा से बालकृष्ण चौहान 294004 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो सपा को इस सीट पर बड़ी जीत हासिल हुई है।

    बड़ी जीत के बाद इंडी गठबंधन से सपा प्रत्याशी राजीव राय काफी गदगद दिखे उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने घोसी की जनता से जो वादा किया है वह उसे पूरा करेंगे यह अहंकार पर संस्कार की जीत है। यह जीत अहंकारियों के गाल पर तमाचा है। यह कार्यकर्ताओं की जीत है। यह घोसी की जनता की जीत है। मैं जो कहता रहा घोसी की जनता ने उसे साबित कर दिया।

    एनडीए प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को दी जीत की बधाई, जनादेश का किया स्वागत।

    लोकसभा चुनाव 2024 के घोसी लोकसभा सीट के परिणाम सामने आ गए हैं ।यहां से इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी राजीव राय को जीत हासिल हुई है।घोसी लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने सपा से विजई प्रत्याशी राजीव राय को जीत की बधाई देते हुए जनादेश का स्वागत किया है साथी उन्होंने उम्मीद जताई है कि राजीव राय कल्पनाथ राय के सपनों को साकार करेंगे।

    मीडिया से बात करते हुए एनडीए प्रत्याशी और ओमप्रकाश राजभर के पुत्र डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि मैं अपनी इलाके की जनता से प्यार करता हूं करता था और आगे भी करता रहूंगा। पक्ष विपक्ष जीत और हर लगी रहती है। एक बात लगातार मेरे कानों में गूंज रही है राजीव राय जब भी अपना स्टेटमेंट देते थे तो एक बात जरूर कहते थे कि मुझे एक बार मौका मिलना चाहिए अब जनता ने उन्हें मौका दे दिया है अब मैं उनसे यह उम्मीद करता हूं कि जैसे कल्पनाथ राय के समय में जनता का कल्याण हुआ था वैसे राजीव राय भी जनता का कल्याण करेंगे। यहां वह सारी व्यवस्थाएं लाएंगे जिसकी घोसी की जनता को दरकार है।

    उन्होंने जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस चिलचिलाती धूप में जो लोग भी मतदान करने निकले थे मैं उनको धन्यवाद देता हूं साधुवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं रैलियों में जितना भी वादा किया है मैं पूरी ताकत लगा दूंगा कि मऊ के सर्वांगीण विकास के लिए जितना कदम राजीव राय चलेंगे मैं उसका चार कदम आगे चलकर उनका साथ दूंगा।

    बताते चलें कि आज घोसी लोकसभा सीट पर जिले के मंडी परिसर में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। मत करना शुरू होने के साथ ही सपा प्रत्याशी राजीव राय ने बढ़त बनाना शुरू कर लिया था। जितने राउंड की गिनती हुई सभी राउंड में सभा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिबंध से आगे रहे। सपा प्रत्याशी राजीव राय शुरू से ही 

  • सत्तारूढ़ भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को पूर्ण बहुमत, इंडी गठबंधन 234 सीटों पर मजबूत

    सत्तारूढ़ भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को पूर्ण बहुमत, इंडी गठबंधन 234 सीटों पर मजबूत

    नई दिल्ली/मऊ । अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर कमोबेश पूरी तरह साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद रात 11 बजे तक जो परिणाम सामने आए हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी 233 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है और 7 पर आगे चल रही है। माना जा रहा है कि इसमें अब परिवर्तन होने की अधिक संभावना नहीं है। कुल मिलाकर भाजपा 240 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में वापसी कर रही है। पर बहुमत से 32 सीट पीछे है।

    वहीं दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस ने अपने पिछले प्रदर्शन से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह 90 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 9 सीटों पर आगे है। कुल मिलाकर 99 सीटें कांग्रेस के खाते में जा रही हैं।

    सबसे बड़ा उलटफेर समाजवादी पार्टी ने किया है। उत्तर प्रदेश की यह पार्टी अब लोकसभा में तीसरी बड़ी ताकत होगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 36 सीटें जीत ली हैं और वह एक सीट पर आगे है।

    वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जादू बरकरार रहा। पिछली बार खेला होबे का नारा लगाने वाली तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा का खेला खराब कर दिया। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की 42 में से 29 सीटें जीत ली हैं। यहां भाजपा की झोली में 11 सीटें गिरी हैं, जबकि 1 सीट पर वह आगे है जिसका परिणाम घोषित होना बाकी है।

    इनके अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) 16, जनता दल (यूनाइटेड) 12 और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) 12 ही ऐसे दल हैं जो दहाई की संख्या में जीत सके हैं। डीएमके 6 और टीडीपी 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। यहां वह पिछली 63 सीटों में से 30 घटकर 33 पर सिमट गई है। यहां समाजवादी पार्टी को 29 सीटों का फायदा हुआ है जबकि कांग्रेस 1 सीट से बढ़कर 6 सीटों पर पहुंच गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी एनडीए को निराशा हाथ लगी है। यहां असली बनाम नकली पार्टी के मामले में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टिंयों को लोगों ने अधिक जनमत दिया है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है और सातों सीटें जीत ली हैं।

  • E Paper 4th to 10th june

    [dflip id=”10527″ type=”thumb”][/dflip]