Blog

  • बिना अनुमति व स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी: जिला निर्वाचन अधिकारी

    बिना अनुमति व स्वीकृति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी: जिला निर्वाचन अधिकारी

    देवरिया,। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु समस्त जिला स्तरीय एवं अधीनस्थ अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि वे लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की समाप्ति तक कोई भी अधिकारी बिना जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अनुमति के न तो अवकाश पर जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु उन्होंने आगाह किया है।

    लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। 01 जून को जनपद में मतदान तथा 04 जून को मतगणना की तिथि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है।

  • कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से बरामद हुए 5 लाख 96 हजार रुपये

    कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से बरामद हुए 5 लाख 96 हजार रुपये

    कानपुर। कल्यानपुर थाने की पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गये आईआईटी कानपुर मेट्रो बैरियर के पास से मंगलवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो लोगों के कब्जे से पांच लाख 96 हजार रुपया बरामद किया है। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने दी।

    उन्होंने बताया कि आगामी सामान्य निर्वाचन 2024 लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देश पर आईआईटी कानपुर मेट्रो बैरियर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बारासिरोही से आ रही कार से 4 लाख 60 हजार रुपये व मंधना से आ रही दूसरी कार से एक लाख 36 हजार रुपये नगद बरामद किए गए। बरामद हुए वाहन चालकों से रुपयों के संबंध में पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद मौके पर एफएसटी टीम को मौके पर बुलाया गया है। एफएसटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा के घोटाले का हुआ पर्दाफाश : अजय राय

    इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा के घोटाले का हुआ पर्दाफाश : अजय राय

    जौनपुर। पूर्व विधायक नदीम जावेद की माता मसरूरा जावेद के निधन पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पाराकमाल में श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी दलों को परेशान करने के लिए ईडी, आईटी, सीबीआई को वसूली एजेंट बना दिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में कई सौ करोड़ का घपला कर भाजपा पूरी तरह बेनक़ाब हो गई है।भाजपा के सहयोगी दलों के लोग उनके एलायंस से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं वाराणसी में प्रधानमंत्री के खिलाफ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मजबूती से लड़ने की भी बात उन्होंने कही। यह बात अजय राय ने शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कही।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। वाराणसी के शिक्षक की मुजफ्फरनगर में हत्या से सूबे में शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। इसका असर सीधे मूल्यांकन पर पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट बंधाई की पात्र हैं कि उनके दखल से बॉन्ड घोटाले में 500 करोड़ का पर्दाफाश हुआ है।

    पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अजय राय ने कहा कि भाजपा के इशारे पर बड़े उद्योग घरानों और उद्योगपतियों के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों से छापा मारी कराई जाती है। फिर उनसे हजारों करोड़ रुपये का चंदा मांगा जाता है। सांसद डिंपल यादव के ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर के वकालत पर कहा कि राहुल गांधी यह मांग पहले ही रख चुके हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का खौंफ यूपी सरकार पर साफ़ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी।

    वहीं अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि वहां की जनता खुद मांग कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जनता ऊब चुकी है। वो झूठा आकड़ा बताने में माहिर हैं।

    कांग्रेस के मोनोफेस्टो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का घोषणा-पत्र जनता के लिए ही समर्पित होगा। पार्टी के वर्किंग कमेटी के बैठक में पंच सूत्री फ़ार्मूला तैयार हो रहा है। जौनपुर से कृपा शंकर सिंह को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनर भ्रष्टाचार का आरोप है, लेकिन भाजपा के वॉशिंग मशीन में चले जाने से पाप धुल जाता है।

  • कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया 21 लाख रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ

    कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया 21 लाख रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ

    कानपुर,। होली पर्व को देखते हुए कानपुर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अफीम कोठी के पास कचरी निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया और जांच के दौरान लगभग 78 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ को सीज किया। सीज किए माल की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।

    खाद्य सुरक्षा आयुक्त-2 विजय प्रताप ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को जीटी रोड स्थित अफीम कोठी के पास स्थित कचरी निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में रंगीन कचरी के 3, बोरेक्स सुहागा युक्त रंग के 2, मैदा का एक तथा नमक का एक नमूना सहित कुल सात नमूने लिए गए। टीम ने लगभग 78 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ को सीज किया। सीज किए माल की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताया गया है।

  • लोस चुनाव: तमिलनाडु में पीएमके व भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा, 10 सीटों पर लड़ेगी पीएमके

    लोस चुनाव: तमिलनाडु में पीएमके व भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा, 10 सीटों पर लड़ेगी पीएमके

    नई दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी और तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के बीच मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए राज्य स्तर पर सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया। डॉ. एस रामदॉस के नेतृत्व वाली पीएमके राज्य की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और पीएमके संस्थापक रामदॉस ने यहां थाइलापुरम स्थित आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। पीएमके वन्नियार समुदाय को अपील करने वाली पार्टी है। इसका उत्तर तमिलनाडु के जिलों में खासा प्रभाव है।

    सीट बंटवारे के समझौते के बाद पत्रकारों से बातचीत में के अन्नामलाई ने कहा कि पीएमके के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने से राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। अब दोनों नेता डॉ. एस रामदॉस और अंबुमणि रामदॉस आज सेलम में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में हिस्सा लेंगे।

    वहीं, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस ने कहा कि आज पार्टी ने तमिलनाडु में एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। पिछले 57-58 वर्षों में राज्य पर शासन करने वाली पार्टियों ने तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पीएमके को तमिलनाडु में 10 सीटें मिली हैं और उन्हें विश्वास है कि तमिलनाडु के साथ-साथ पूरे देश में एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी।

  • राज ठाकरे एनडीए में हो सकते हैं शामिल, नई दिल्ली में भाजपा के साथ बैठकों का दौर जारी

    राज ठाकरे एनडीए में हो सकते हैं शामिल, नई दिल्ली में भाजपा के साथ बैठकों का दौर जारी

    नई दिल्ली,। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। मनसे के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा की बातचीत शुरू हो गई है। मुंबई से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है।

    इसी को लेकर मंगलवार को एक होटल में राज ठाकरे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मुलाकात कर रहे हैं। विनोद तावड़े महाराष्ट्र की राजनीति से भली भांति परिचित हैं और बड़े नेता माने जाते हैं। इससे पहले राज ठाकरे ने देवेन्द्र फडणवीस से साथ मुंबई में मुलाकात कर चुके हैं।

    उल्लेखनीय है कि मनसे प्रमुख भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को देर रात दिल्ली आए थे। यह माना जा रहा है कि विनोद तावड़े के साथ हुई मुलाकात के दौरान अगर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी तो राज ठाकरे भाजपा के आला नेता अमित शाह या जेपी नड्डा से आज ही मुलाकात कर सकते हैं।

  • भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- उनके झूठ के पुलिंदे का करेंगे पर्दाफाश

    भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा- उनके झूठ के पुलिंदे का करेंगे पर्दाफाश

    नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के बार बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को नजरअंदाज करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार हमलावर है। मंगलवार को भाजपा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों लोगों के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा उनके झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश करेगी।

    मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन को बार बार नजरअंदाज कर रहे हैं जबकि कोर्ट ने उनकी अर्जी कई बार खारिज की है।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हजारों लोगों के विश्वास की हत्या की है और उस ‘हत्या’ के सबूत चारों तरफ फैले हुए हैं, जिसके कारण कानूनन उन्हें समन भेजा गया है। कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। भाजपा उनके झूठ के पुलिंदे का पर्दाफाश करेगी। संबित पात्रा ने कहा कि उन्हें आश्चर्य होता है कि ऐसे भी लोग हैं, जो अपना रंग बदलते हैं। जो लोग कहते थे ‘समन’ सम्मान के बराबर होता है, वो आज समन से भाग रहे हैं। वे डरे हुए हैं, वे बेशर्म हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में नौ समन अरविंद केजरीवाल को दिए जा चुके हैं। मार्च तक एक भी समन का सम्मान किए बिना अरविंद केजरीवाल ने भारत की संवैधानिक धाराओं, संविधान द्वारा बनाई गई संरचनाओं का अपमान करते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।

  • राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर हमलावर हुई भाजपा

    राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर हमलावर हुई भाजपा

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘शक्ति’ वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर है। भाजपा इस बयान की भर्त्सना करते हुए इसे चुनावी मुद्दा भी बनाने जा रही है।

    भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू संस्कृति का अपमान किया। एक दिन बाद भी बयान को सुधारने की कोई कोशिश नहीं की गई बल्कि उनकी टिप्पणी में अर्थ खोजने की कोशिशें की जा रही हैं। इसे उचित ठहराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा हिन्दू धर्म का अपमान नहीं सहेगी।

    राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्शों से ओत-प्रोत पार्टी नहीं रही। यह एक विभाजनकारी मानसिकता के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी माओवादी विचार और हिंदू विरोधी विचारधारा से ओतप्रोत है। राहुल गांधी पूरी तरह से इन तत्वों के प्रभाव में हैं। उन्होंने पूछा कि क्या राहुल गांधी अन्य धार्मिक विचारों के आस्था के मूल सिद्धांतों के संबंध में इसी तरह का अपमानजनक शब्द बोलने का साहस रखते हैं? क्या वे ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किसी और धर्म के लिए सकते हैं? राहुल गांधी सुविधा के लिए चुनावी हिन्दू बनते हैं। देश आज गुस्से में है, क्योंकि कांग्रेस हिन्दू आस्था का अपमान करती है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, ए राजा और स्टालिन में कोई अंतर नहीं है। भाजपा इस बयान की भर्त्सना करती है। देश लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है । देश के प्रमुख आस्था का अपमान करेंगे तो प्रश्न उठाना आवश्यक है। हिन्दू आस्था का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है।

    कांग्रेस के ईवीएम के सवाल पर रविशंकर ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक जीती है तो कैसे जीती है। कांग्रेस किसी लोकतांत्रिक संस्था पर विश्वास नहीं करती। प्रश्न करें तो मीडिया चंगुल में है, ऐसा बताते हैं।

  • असम कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा के नियंत्रण में है और कांग्रेस के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं: रफीकुल इस्लाम

    असम कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा के नियंत्रण में है और कांग्रेस के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं: रफीकुल इस्लाम

    नई दिल्ली, | असम से ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक डॉ (हाफिज) रफीकुल इस्लाम ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि असम में 14 सीटें हैं, जिसमें हम 3 पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी एक छोटी पार्टी है। हमने 2014 में भी 3 सीटें जीती थीं। इस बार भी 3 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। इन 3 सीटों पर हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराएंगे।

    रफीकुल इस्लाम ने आगे कहा कि शेष सभी 11 सीटों पर कांग्रेस को जोर लगाना होगा लेकिन दुर्भाग्य से असम कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा के नियंत्रण में है और असम कांग्रेस के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इन 11 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने होंगी।

  •  बदांयू में सगे भाइयों की हत्या करने वाला आरोपित एनकाउंटर में ढेर

     बदांयू में सगे भाइयों की हत्या करने वाला आरोपित एनकाउंटर में ढेर

    बदायूं। उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की उस्तरे से हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने देर रात को मुठभेड़ में मार गिराया। इससे पहले हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए मृतकों के परिवार ने जमकर हंगामा किया था। आरोपित के परिवार से झगड़ा और सैलून को आग के हवाले कर दिया था। इलाके की तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए पुलिस कप्तान और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ इलाके में पहुंची। परिवार को शांत कराते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। एडीजी, आईजी और मंडला आयुक्त डीएम भी घटनास्थल पहुंचे थे।

    बाबा कालोनी में रहने वाला विनोद कुमार ठेकेदार है। उसके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बेटे आयुष (13), अहान (06) और पीयूष है। संगीता घर के नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है। विनोद का घर के सामने ही जावेद उर्फ साजिद सैलून चलाता था। मंगलवार की शाम को किसी बात को लेकर विनोद और साजिद में झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों में पहले से ही विवाद है। देरशाम को विनोद किसी काम से घर के बाहर था और पत्नी संगीता पार्लर में थी। इसी दौरान साजिद ने घर में घुसकर दूसरे मंजिल की छत पर धारदार उस्तरे से आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, हमले में पीयूष घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पार्लर से कमरे में गयी संगीता ने देखा कि साजिद उनके बेटों की हत्या कर भाग रहा है। इसके बाद परिवार ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया। सैलून जलाते हुए मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाईवे को जाम कर दिया।

    घटना की जानकारी पर एडीजी पीसी मीणा, आईजी रेंज डॉ राकेश सिंह, एसएसपी आलोक पियदर्शी, डीएम मनोज कुमार और कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।