बीटेक की छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

0
3

 

 

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटीज में रहने वाली 21 वर्षीय बीटेक की छात्रा ने रविवार सुबह को 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि अर्पिता(21) पुत्री संजय निवासी डी- ब्लॉक सेक्टर 32 अमौर सोसायटी ने आज सुबह को अपने फ्लैट के 28 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम मंडेरवा थाना मंडेरवा जिला बस्ती उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here