श्रद्धालु से भरी बस पेड़ से टकराई, 35 गंभीर घायल

0
5

👉 ड्राइवर को झपकी आने से बस पलटी, 4 गंभीर, 35 यात्री घायल

मऊ।  जिले से थाना हलधरपुर इलाके में बीती रात श्रद्धालुओं से भरी बस के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर है । हादसा उस समय हुआ जब बस के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके चलते बस सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब 35 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि यह बस अयोध्या से बलिया जा रही थी। यात्री अयोध्या में आयोजित यज्ञ में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बस मऊ जनपद के रतनपुर क्षेत्र में पहुँची, ड्राइवर को अचानक झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मऊ जिले के सीएमओ संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। उन्होंने इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की और मीडिया से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी साझा की। श्री गुप्ता ने घायलों को खतरे से बाहर बताया।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जबकि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया। यात्रियों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here