Category: अपराध

  • अरविंद केजरीवाल के घर दोबारा पहुंची पुलिस

    अरविंद केजरीवाल के घर दोबारा पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम दूसरे दिन इस संबंध में आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची। इससे पहले शुक्रवार शाम को भी दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची थी। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता जैस्मीन शाह ने अपराध शाखा के एसीपी पंकज अरोड़ा से नोटिस को लेकर तीखी बहस भी की।

    दरअसल, गत 27 जनवरी को अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर यह आरोप लगाया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी मुख्यालय में मंत्री आतिशी, विधायक दुर्गेश पाठक व अन्य ने प्रेस वार्ता कर इस आरोपों को दोहराते हुए कहा था कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के हर एक विधायक को 25-25 करोड़ देने का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा था कि इसकी उनके पास ऑडियो क्लिप है, जिसे सही वक्त आने पर जारी किया जाएगा। मंत्री आतिशी ने कहा था कि सभी विधायकों ने इस ऑफर को साफ मना कर दिया है। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए हैं लेकिन हर बार असफल हुए हैं। हमारे सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ हमारे साथ खड़े हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

    आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की जांच के लिए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत दिल्ली के सांसद व विधायकों ने 30 जनवरी को पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जांच की जिम्मेदारी अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। अब इस संबंध में जांच में सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शिक्षा मंत्री आतिशी को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को ये दोनों अपने घर पर नहीं मिले थे। जिस वजह से पुलिस टीम लौट आई थी। आज दोबारा नोटिस देने के लिए टीम पहुंची है।

  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा- आतंकी संगठन टीटीपी को तालिबान और अलकायदा का मिल रहा समर्थन

    इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों को अंजाम देने में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अफगान तालिबान, अलकायदा और अन्य आतंकी संगठनों से समर्थन मिल रहा है।

    एक रिपोर्ट में यह जानकारी अलकायदा, तालिबान निगरानी टीम की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति को सौंपी गई 33वीं रिपोर्ट से सामने आई है। पाकिस्तान के विरुद्ध प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीपीपी को मिल रहे सहयोग में न केवल हथियार और उपकरण शामिल हैं, बल्कि उसे सक्रिय बुनियादी समर्थन भी मिल रहा है।

    पाकिस्तान में बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार टीटीपी के प्रति अफगान तालिबान के उदासीन रवैये को लेकर इस्लामाबाद निराशा व्यक्त कर चुका है। टीटीपी ने 2023 के मध्य में खैबर पख्तूनख्वा में एक नया अड्डा बनाया, जहां बड़ी संख्या में आत्मघाती हमलावरों को प्रशिक्षित किया गया। ज्ञात रहे कि पाकिस्तानी सीमा पर आए दिन टीटीपी समर्थित आतंकियों के हमले से पाक सेना के जवान मारे जा रहा हैं।

  • जहाज को निशाना बनाकर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल दागी

    जहाज को निशाना बनाकर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल दागी

    यरुशलम,। हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरिया के झंडा लगे एक कंटेनर जहाज को निशाना बनाकर दो बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला।। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों ने ऐसे वक्त मिसाइल दागी है, जब अमेरिका ने उन्हें निशाना बनाकर हवाई हमले तेज कर दिए हैं।

    मध्य-पूर्व के जलमार्गों की सुरक्षा से जुड़े ब्रिटिश सैन्य समूह यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि यह हमला यमन के एक बंदरगाह शहर होदेइदा के पश्चिम में हुआ, जिस पर लंबे समय से विद्रोहियों का कब्जा है। समूह ने कहा कि चालक दल और जहाज सुरक्षित है।

    अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कंटेनर जहाज की पहचान कोई के रूप में की। फिलहाल हूती ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। निजी सुरक्षा फर्म एंब्रे ने बुधवार रात बताया कि लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच बाब अल-मंडेब जलसंधि के पास, एक जहाज को मिसाइल से निशाना बनाया गया।

    हमास के खिलाफ गाजा में इजराइल के हमले को लेकर नवंबर से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों को बार-बार निशाना बनाया है। हमले की वजह से एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच वैश्विक व्यापार के प्रमुख जल मार्ग में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

  • पाकिस्तान का बलूचिस्तान बम और ग्रेनेड हमलों से दहला

    पाकिस्तान का बलूचिस्तान बम और ग्रेनेड हमलों से दहला

    क्वेटा,। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को कम से कम 10 जगह बम और ग्रेनेड से हमला किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने कई पुलिस स्टेशनों और उपायुक्त कार्यालयों को निशाना बनाया। हमले में एक पुलिस अधिकारी और एक जेल वार्डन सहित छह लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा समेत पूरे बलूचिस्तान में कम से कम 10 स्थानों पर बम और ग्रेनेड से हमला किया गया।

    क्वेटा के एसएसपी (ऑपरेशंस) जवाद तारिक के अनुसार, क्वेटा के स्पिनी इलाके में सीपीईसी रोड पर फुटपाथ पर रखा एक बम फट गया। इससे एक राहगीर की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शक्तिशाली विस्फोट से प्रांतीय राजधानी के कई इलाके दहल गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के समय बम के करीब होने के कारण पीड़ित का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक की पहचान 84 वर्षीय अब्दुल खालिक शाह के रूप में हुई।

    एसएसपी तारिक ने कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में लगभग आठ किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। क्वेटा के बाहरी इलाके के पास एक अन्य हमले में एक सहायक उप निरीक्षक गुलाम रजा घायल हो गए। अज्ञात हमलावरों ने शालकोट पुलिस स्टेशन पर हथगोला फेंका। हथगोला पुलिस स्टेशन के प्रांगण में फट गया। इससे थाने की इमारत और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल पुलिस अधिकारी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मस्तुंग में केंद्रीय जेल पर हथगोले से हमला किया गया। यह हथगोला जेल के अंदर फट गया। इससे इमारत को नुकसान पहुंचा। हमले में जेल वार्डर घायल हो गया। क्वेटा, खुजदार और तुरबत में हुए हमलों में पीएमएल-एन और नेशनल पार्टी के कार्यालयों और बीएनपी-एम और जेयूआई-एफ के संयुक्त कार्यालय को ग्रेनेड से निशाना बनाया गया। धादर और पंजगुर में उपायुक्तों के कार्यालयों को भी हथगोले से निशाना बनाया गया।

    रिपोर्ट के अनुसार, काछी डिप्टी कमिश्नर के घर पर हुए एक अन्य ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। तुरबत बाजार इलाके में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि पुलिस और एफसी चौकियों पर ग्रेनेड भी फेंका गया। अज्ञात हमलावरों ने हब सिटी पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। पाकिस्तान तट रक्षक कार्यालय के गेट से एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। हमलों के बाद बलूचिस्तान सरकार ने पूरे प्रांत के सभी शहरों और कस्बों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

    पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलों का संज्ञान लेते हुए बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सीनेटर समीना मुमताज जेहरी ने आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है और जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।

  • छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को पांच वर्ष की सजा

    छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को पांच वर्ष की सजा

    फिरोजाबाद,)। न्यायालय ने शुक्रवार को नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म के प्रयास के एक दोषी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

    मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। दो सितम्बर 2016 को कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा रोजाना की तरह सुबह आठ बजे स्कूल गयी थी। शाम को चार बजे तक वह घर वापस नहीं लौटी तो छात्रा के पिता ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।

    छात्रा के पास जो नम्बर था, उस पर उसने फोन करके देखा तो वह बंद था। पिता ने अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह अजय नाम के लड़के से बात करती थी। जब वह उसके घर पर गया तो वहां उसके घर पर कोई नहीं था। तब पिता इस घटना की रिपोर्ट करने थाना उत्तर गया तो वहां पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। वह थाना रामगढ़ गया तो वहां भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी। तब उसने एक प्रार्थनापत्र एसएसपी को दिया तब उसका मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना के बाद अजय कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।

    मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम अवधेश कुमार यादव की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने बताया कि मुकदमे के दौरान कई गवाहों की गवाही तथा साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने अजय को दोषी माना। न्यायालय ने उसे पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 15 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड न देने पर उसे एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

  • एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस

    एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास, छानबीन में जुटी पुलिस

    भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया रंगरा ओपी अंतर्गत मुरली गांव में अपराधियों द्वारा एक ही परिवार के चार सदस्यों जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है।

    घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में दादा विद्यानंद, उनकी पोती सहित 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज मायागंज में चल रहा है। चारों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने में लगी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से बोतल में पेट्रोल बरामद किया गया है।

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने सो रहे लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देख उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक आरोपी के नाम सामने नहीं आए हैं। आपसी विवाद में हत्या की कोशिश की गई। गुरुवार की रात करीब 2 बजे गांव के आरोपी ने सो रहे विद्यानंद सिंह और तीन बच्चों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उधर नवगछिया एसपी पूरण झा खुद घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

  • ध्वज जलाने वाले असामाजिक तत्वों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी,डीएम व एसपी ने मामला कराया शांत

    ध्वज जलाने वाले असामाजिक तत्वों की होगी शीघ्र गिरफ्तारी,डीएम व एसपी ने मामला कराया शांत

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी हनुमान मंदिर के बाहर में लगे हुए ध्वज को विगत रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया। इस घटना पर स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया गया।उक्त घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौजूद लोगों को समझाकी लोगों शांत कराया।

    घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान हेतु आसपास के सीसीटीवी को भी जिला आसूचना टीम द्वारा खंगाला जा रहा है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।साथ ही साथ घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस समय वर्तमान में स्थित सामान्य तथा नियंत्रित है। घटना पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा शांति एवं सद्भाव को कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों की पहचान करने की अपील की गई है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अवांछित तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे पूर्व भी कई घटनाएं घट चुकी है। लेकिन समय रहते लोगों ने सभी समुदाय के साथ बैठकर पूर्व में भी इसका निराकरण किया गया है।जिला प्रशासन ने अवांछित तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए शांति के हर संभव प्रयास आवश्यक है।

  • इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों पर युवक को टॉर्चर करने का केस दर्ज

    इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों पर युवक को टॉर्चर करने का केस दर्ज

    – आत्महत्या के पूर्व युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस यातना की बताई थी पूरी कहानी

    फतेहपुर। जिले में एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना के बाद आत्महत्या करली थी। युवक ने आत्महत्या करने से पूर्व पुलिस प्रताड़ना की दर्दभरी कहानी का वीडियो बनाया था जो युवक की मौत के बाद सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच की जा रही है।

    विगत 16 नवंबर को थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रामरतन नामक एक शख्स की हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अनोखे लाल के 20 वर्षीय पुत्र रामरूप लोधी पर जबरन जुर्म कबूल करने का दबाव बनाते हुए उसे थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया था। बाद में आहत युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर मामले में जांच बैठा दी थी। पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    मृतक के पिता अनोखे लाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में 16 नवम्बर को रामरतन रैदास की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की पुलिस छानबीन कर रही थी। इस दौरान अनोखे लाल का 20 वर्षीय बेटा रामरूप लोधी शहर में था। 2 जनवरी को वापस गांव आया था। थरियांव पुलिस 27 जनवरी को रामरूप को थाने उठा ले गई। पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक पर जबरन जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया।

    थाना प्रभारी थरियांव रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तत्कालीन इंस्पेक्टर और हसवा चौकी पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसी आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • मेरठ में दो महिलाओं की मौत, पतियों पर हत्या के आरोप

    मेरठ में दो महिलाओं की मौत, पतियों पर हत्या के आरोप

    मेरठ,। मेरठ जनपद में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला के मायके वालों ने उसके पति पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया तो दूसरे मामले में महिला की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    मवाना नगर के मोहल्ला मुन्नालाल में गुरुवार की देर रात विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति पर उसकी जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। हीरालाल मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी कौशर का निकाह लगभग 12 वर्ष पहले मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नदीम पुत्र मकसूद के साथ हुआ था। उनके दो बेटे व एक पुत्री है, लेकिन इस दौरान पति की मृत्यु हो गई थी। लगभग चार माह पहले 15 सितंबर को कौैशर का निकाह पति के भाई मुस्तकीम के साथ कर दिया। तभी से दो लाख रुपए की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। गुरुवार रात को उन्हें सूचना मिली कि पुत्री कौशर को उल्टियां होने लगी हैं तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मवाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह के अनुसार, शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में शुक्रवार को पत्नी की हत्या करने के बाद पति फरार हो गया। महिला डिंपल अरोड़ा की गला दबाकर हत्या की गई और उसके शव पर धारदार हथियार के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर नौचंदी महेश राठौर के अनुसार, मृतक महिला का पति कमल अरोड़ा हत्या करने के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

  • लखनऊ में जमीन की पैमाईश को लेकर बेटे संग दंपति की गोली मारकर हत्या

    लखनऊ में जमीन की पैमाईश को लेकर बेटे संग दंपति की गोली मारकर हत्या

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को जमीन के पैमाइश के विवाद में चचेरे भाई ने भाई, उसकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद से आरोपित फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें नाकाबंदी करके दबिश दे रही है।

    मोहम्मदनगर के रहमतनगर में रहने वाले मुनीर (45) का गांव से एक किलोमीटर दूर मीठे नगर में तीन बीघे की जमीन को लेकर दुबग्गा निवासी आरोपी लल्लन खां (75) का विवाद चल रहा था। परिवार की पीड़ित फरीद खां ने बताया कि लल्लन ने इस जमीन पर अपना कब्जा जमाया हुआ था। इस जमीन की पैमाइश के लिए मुनीर की ओर से मलिहाबाद तहसील में वाद दायर हुआ था। शुक्रवार को जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल आने वाले थे। यह बात लल्लन को नागवार गुजरी और शु्क्रवार को वह अपने बेटे फराज के साथ घर आ धमके। दोनों में बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गयी और विवाद होने लगा। शोर शराबा सुनकर मुनीर की पत्नी फरहीन और बेटा हंजला आया और बीच-बचाव शुरू कर दिया। इस दौरान लल्लन ने लोडेड राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मुनीर, उसकी पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद हत्यारोपित पिता-पुत्र भाग गये।

    यह पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गये। डीसीपी पश्चिम राहुल राज भी पहुंच गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फरीद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।