Category: छत्तीसगढ़

  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर सीईओ लेंगे फैसला

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर सीईओ लेंगे फैसला

    रांची,। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी(सीईओ) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर फैसला लेंगे। चुनाव समाप्ति तक आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देंगे। डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आइजी अभियान सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

    झारखंड के विभिन्न जिलों के एसएसपी, एसपी, पुलिस के अन्य विंग के एसपी और समादेष्टा को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। भेजे गये पत्र के अनुसार 16 मार्च को लोकसभा आम चुनाव की घोषणा कर दी गई। चुनाव की घोषणा के साथ पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा आम चुनाव 2024 की समाप्ति तक विधि-व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उक्त अवधि में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव से आकस्मिक अवकाश, मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति के बाद ही अवकाश में प्रस्थान करेंगे या मुख्यालय छोड़ेंगे। साथ ही अपने अधीनस्थ निर्वाचन सम्बद्ध सभी पुलिस पदाधिकारियों के अवकाश की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

  • गुटखा व्यापारी के यहां स्टेट जीएसटी का छापा

    गुटखा व्यापारी के यहां स्टेट जीएसटी का छापा

    रायपुर / दुर्ग,।दुर्ग जिले के भिलाई में स्टेट जीएसटी की टीम ने शुक्रवार देर शाम बड़े गुटखा व्यापारी ऋषिकांत मिश्रा के यहां छापेमारी की है । जीएसटी के अधिकारी पहले मिश्रा के पावर हाउस शास्त्री मार्केट स्थित ऑफिस में पहुंचे। इसके बाद शारदा पारा में उसके गोडाउन में छापेमारी की।जीएसटी की टीम में कमिश्नर ,डिप्टी कमिश्नर और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।

    छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव और रायपुर में आयकर विभाग की रेड के बाद भिलाई के कैंप-2 जेपी नगर में शुक्रवार शाम को जीएसटी टीम ने एक गुटखा गोदाम में छपा मारा । गोदाम पहुंचे अधिकारियों को देखते ही गुटखा डीलर और मैनेजर गोदाम से भाग गया।गोदाम के मालिक ने भी फोन बंद कर दिया है ।यहां पर कई ट्रक माल भरा पड़ा था।दस्तावेजों में भी हेराफेरी की गई थी।आधिकारियों ने बताया है कि गोदाम में बिना जर्दायुक्त गुटखा कफी मत्र में पाया गया है।जीएसटी की टीम ने दूकान और गोदाम में मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।गोदाम को सील करने की तैयारी की जा रही है।

    अधुकारिक सूत्रों के अनुसार गुटखा कारोबारी के सब डीलर ने कैम्प-2 क्षेत्र में गोदाम को किराए में लिया था।होली को लेकर यहां बड़ा स्टॉक रखा गया था। जीएसटी की टीम को इसकी शिकायत मिल गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान जीएसटी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।जीएसटी विभाग को गुटखा डीलर के खिलाफ लगातार टैक्स से संबंधित हेरा फेरी की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद व्यापारी के घर और गोदाम में छापेमार कार्रवाई की गई है।

  • तेजी से बढ़ रहा एक दंतैल हाथी, धमतरी रेंज एवं बनरौद सर्किल में अलर्ट

    तेजी से बढ़ रहा एक दंतैल हाथी, धमतरी रेंज एवं बनरौद सर्किल में अलर्ट

    धमतरी,। एक दंतैल हाथी केरेगांव के जंगल से होकर धमतरी रेंज की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है। धमतरी रेंज एवं बनरौद सर्किल में अलर्ट घाेषित किया गया है। अभी यह हाथी केरेगांव रेंज में विचरण कर रहा है।

    पैरी नदी को पारकर एक दंतैल हाथी धमतरी जिले के केरेगांव रेंज में पहुंच गया है। यह हाथी तेजी से धमतरी रेंज की ओर आगे बढ़ रहा है। 22 मार्च सुबह कक्ष क्रमांक 142, 143 में इस हाथी को विचरण करते देखा गया। खेतों में लगी धान फसल को खाकर एवं रौंदकर नुकसान पहुंचाते हुए यह हाथी आगे बढ़ रहा है। केरेगांव के रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि अभी यह हाथी केरेगांव रेंज के छुही बीट में है। हाथी धमतरी रेंज की ओर बढ़ रहा है। जंगल से लगे ग्राम छुही, पीपरछेड़ी, बागोडार, सिरौदकला, बनबगौद, बाजार कुर्रीडीह में अलर्ट कर दिया गया है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी वन परिक्षेत्र के जबर्रा के जंगल में विचरण कर रहे हैंं। ग्राम लिए जबर्रा, चारगांव, खरखा, गजकन्हार, तुमाबाहरा, बिलभदर, नगरी को हाईअलर्ट किया गया है। कल्लेमेटा, डोंगरडुला एवं दुगली में मुनादी कर अलर्ट कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार धमतरी जिला के सिहावा पहाड़ से महानदी का उद्गम होता है। धमतरी जिले में गंगेरल बांध, सोंढूर बांध एवं मुरूमसिल्ली बांध है। जिले के 42 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित हैं। हाथियों को पानी पसंद है। गर्मी के मौसम में हाथी पानी की पर्याप्त उपलब्धता वाले क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं। हाथियों का विचरण ज्यादातर गंगरेल बांध, मुरूमसिल्ली बांध एवं सोंढूर बांध के जलभराव क्षेत्र में होता है। गर्मी के मौसम में इन क्षेत्रों में हाथी की आमदरफ्त होती रहती है। इस संबंध में डीएफओ धमतरी -शमां फारूखी ने कहा कि धमतरी जिले में इन दिनों सिकासेर दल के हाथी एवं एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। इसलिए ग्रामीणों से लकड़ी लेने जंगल न जाने और रात में हाथी प्रभावित क्षेत्र के गांव के लोगों को यात्रा नहीं करने की समझाइश दी गई है। एक-दूसरे को सचेत करते हुए घर पर सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान ने की बैठक, दिये कई निर्देश

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान ने की बैठक, दिये कई निर्देश

    रांची। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य के विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान आईजी अभियान ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

    आईजी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुये सभी जिलों में विधि-व्यवस्था बनाये , नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई, अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की।

    आईजी ने अधिकारियों से कहा कि अवैध रूप से ले जाये जाने वाले कैश, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिये औचक रूप से वाहन चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर पूर्व से संचालित पुलिस चेक पोस्ट, नाका पर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति करने एवं विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया । साथ ही सभी एसएसपी, एसपी को स्वयं भौतिक रूप से सत्यापन करने का निर्देश दिया, ताकि अवैध रूप से ले जाये जाने वाले कैश रुपये, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाया जा सके। आईजी ने कहा कि सकिय अपराधकर्मियों और अन्य उपद्रवियों को चिन्हित कर लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन करें। सभी जिलों में अपराध का आंकड़ा कम करने के लिए ड्राईव चलाकर अविलम्ब इसकी सूचना देने का निर्देश दिया।

    साथ ही आईजी ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने, अफवाह फैला कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने कार निर्देश दिया। इसके अलावा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया ताकि उपद्रवी किसी तरह का धार्मिक उन्माद नहीं फैला सकें।

  • झारखंड हाई कोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक

    झारखंड हाई कोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक

    रांची,। झारखंड हाई कोर्ट ने गोवंश तस्करी से जुड़े एक मामले में सांसद निशिकांत दुबे को तत्काल राहत दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने मामले में सोमवार को निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है। मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के समय की मांग की गई। कोर्ट ने दो सप्ताह का समय राज्य सरकार को दिया है।

    आरोप है कि निशिकांत दुबे ने एक व्यक्ति को गोवंश की तस्करी मामले में पकड़ा और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया था। मामले में उस व्यक्ति का कहना था कि उसके पास लाइसेंस है। इसलिए वह गोवंश ले जा रहा था। वह गोवंश तस्कर नहीं है लेकिन निशिकांत दुबे ने उसे धमकी दी और उसे मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया था। मामले को लेकर देवघर के मोहनपुर थाना में निशिकांत दुबे के खिलाफ देवघर के मोहनपुर थाना में दर्ज किया गया था।

  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, 20 हजार अर्थदंड

    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास, 20 हजार अर्थदंड

    पलामू। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व स्पेशल जज पोक्सो एक्ट के न्यायाधीश प्रेमनाथ पांडेय की अदालत ने नाबालिक से दुष्कर्म के दोषी बच्चन यादव को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं 20 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। इस मामले में हुसैनाबाद थाना अंतर्गत लंगरकोट निवासी सोनम देवी (बदला हुआ नाम) ने हुसैनाबाद थाना अंतर्गत बंशीबीघा नहर मोड़ निवासी बच्चन यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई थी, जो हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 8 सन 2020 तिथि 9 जनवरी 2020 को भारतीय दंड विधान की धारा 363, 376, एवं 4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3/(1) डब्लू (आर) (एस) अनुसूचित जाति और जनजाति निरसंसता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

    अभियुक्त पर आरोप था कि 8 जनवरी 2020 को पीड़िता को साइकिल से गांव के पोखरा तरफ ले गया और उसका अंडर गारमेंट्स खोलकर गलत काम किया। पीड़िता के साथ दुष्कर्म और प्रवेशन लैंगिक हमला किया। पीड़िता का इलाज हुसैनाबाद व सदर अस्पताल डालटनगंज में हुआ, जिस समय घटनाकारित हुई थी, पीड़िता 6 साल की थी।

  • निष्पक्ष चुनाव को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों ने की बैठक, रोड मैप तैयार

    निष्पक्ष चुनाव को लेकर झारखंड समेत पांच राज्यों के आला पुलिस अधिकारियों ने की बैठक, रोड मैप तैयार

    रांची,। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस मुख्यालय में अंतर्राज्यीय समन्वय समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड के सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों एवं वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

    डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर एक बैठक की गई। हमने उन बिंदुओं पर चर्चा की, जो लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल और हमने आपसी सहयोग और आगे क्या होगा, इसके लिए रोडमैप बनाया।

    डीजीपी ने कहा कि उन बिंदुओं पर विमर्श किया गया, जो लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड मैप बनाया गया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई । इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि के हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया। नक्सली, अपराधी, वारंटी, चेकनाका पर सुरक्षा सहित बॉर्डर पर सख्ती को लेकर मंथन किया गया। सीमावर्ती राज्यों के बॉर्डर इलाके में कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव के दौरान अवांछित तत्व गड़बड़ी नहीं कर सकें। इनसे सख्ती से निबटा जा सके।

    डीजीपी ने कहा कि बैठक में स- समय सूचना के आदान-प्रदान , सीमावर्ती इलाके में सक्रिय नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर रणनीति बनाई गई है। साथ ही

    सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट नाका को और अधिक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा सभी स्तर पर लगातार समन्वय बैठक करने, सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय अपराधी, हिस्ट्रीशीटर की सूची को एक दूसरे के बीच साझा करने पर भी सहमति बनी।

  • रांची में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा, विदेशी इंटेलिजेंस एजेंसी के नाम पर होती थी ठगी

    रांची में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा, विदेशी इंटेलिजेंस एजेंसी के नाम पर होती थी ठगी

    रांची,। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने अपर बाजार स्थित किशोरगंज चौक में बीएम हाइट्स स्थित ऑफिस में अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का खुलासा किया है। डीजी अनुराग गुप्ता ने बताया कि सीआईडी को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी।

    इसके बाद सत्यापन में पाया गया कि एकरामुल अंसारी और रविकांत की ओर से आरआईसीआई कंसल्टेंसी सर्विस, जीजी इन्फोटेक और आरग्या ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। साथ ही यूके और ऑस्ट्रेलिया के सिटिजन को इंटरनेट कॉलिंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर कॉल करते थे।

    कॉल करने के लिए ये लोग दो शिफ्ट में विदेशी नागरिकों को फोन करने के लिए 15-30 लोगों को नौकरी पर रखे हुए थे। सत्यापन के दौरान करीब 30 कंप्यूटर सिस्टम की जांच की जा रही है जिसमें कई विदेशी नागरिकों का डाटा और प्राइवेट डाटा पाया गया। साथ ही विदेशी नागरिकों को प्रोटोन मेल का प्रयोग कर विदेशी इंटेलिजेंस एजेंसी के नाम पर एक्सटॉर्शन का ईमेल भेजकर रिमोट डेस्कटॉप एप्लीकेशन का प्रयोग कर ठगी करने का काम करते थे। मामले की जांच की जा रही है।

  • झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

    झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

    रांची (झारखंड),। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनाव कार्यक्रम संपन्न होंगे।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की घोषणा के मुताबिक, झारखंड में पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होगा। चार जून को चुनावी परिणाम आयेगा।

    झारखंड में 14 सीटों पर होगा चुनाव

    पहला चरण

    मतदान: 13 मई

    लोकसभा सीटें: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू।

    दूसरा चरण

    मतदान: 20 मई

    लोकसभा सीटें: चतरा, कोडरमा और हजारीबाग।

    तीसरा चरण

    मतदान: 25 मई

    लोकसभा सीटें: गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर।

    चौथा चरण

    मतदान: 01 जून

    लोकसभा सीटें: राजमहल, दुमका और गोड्डा।

  • लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    लोकसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    रांची, । रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की । इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में कोषांगों की ओर से किए जा रहें कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। विभागीय दिशा निर्देश के तहत सभी कार्यों को ससमय सम्पादित करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने सभी सम्बंधित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्गत निर्देशों के तहत दिये गये प्रावधानों के अनुसार चुनाव की सभी प्रक्रिया ससमय सारणी के अनुसार पूरा करें। चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के तहत लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन विभिन्न कोषांगो की ओर से जो भी कार्यभार एवं दायित्व दिए गए है । उसका ससमय पर पालन करना सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी कोषांग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे तरीके एवं ससमय कराना सुनिश्चित करें।

    उपायुक्त ने आगामी लोकसभा चुनाव के गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग की ओर दिए गए सभी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा की अगले 72 घंटे में क्या करना है। इसकी तैयारी करते हुए चुनाव आयोग के दिए गए दिशा-निर्देश का पालन शतप्रतिशत ससमय पूरा करें।

    उपायुक्त ने कहा कि सभी योग्य मतदाता अपना मतदान अवश्य रूप से करते हुए इस लोकतंत्र के महान पर्व में अपनी सहभागिता निभाए। अपना मतदान करते हुए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।