Category: हिमांचल

  • हिमाचल की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है भाजपा

    हिमाचल की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार बदल सकती है भाजपा

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। पिछले 10 वर्ष से हिमाचल भाजपा का मजबूत गढ़ बन कर उभरा है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां की सभी चार सीटों पर कमल खिला था। हालांकि तीन साल पहले मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया था।

    अब राज्य के सियासी समीकरण बदल चुके हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ है और ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए चारों सीटों पर जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। राज्य की चारों सीटों पर भाजपा कोई भी ऐसा दांव नहीं लगाना चाहती, जिससे कि कोई भी सीट पर हार हो जाए, क्योंकि मोदी सरकार जिस 400 के पार के आंकड़े का दावा कर रही है, उसमें हिमाचल प्रदेश की ये चार सीटें बहुत अहम हैं।

    जानकारी के मुताबिक, पार्टी हिमाचल में उन मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट देने से बचेगी, जिनके खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी बन गई है। माना जा रहा है दो लोकसभा सीटों पर भाजपा नए चेहरे उतार सकती है।

    हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का टिकट तय माना जा रहा है, जबकि कांगड़ा, मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को बदल सकती है। कांगड़ा से किशन कपूर और शिमला से सुरेश कश्यप वर्तमान सांसद हैं। भाजपा इन सीटों पर नए उम्मीदवार उतारने पर मंथन कर रही है। मंडी में हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर पर दांव खेला था, लेकिन वो सीट निकालने में विफल रहे थे। इस बार भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी से उम्मीदवार बना सकती है।

    हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की अध्यक्षता में शिमला में हुई प्रदेश भाजपा की बैठक में सभी चार सीटों पर सम्भावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई है। कांगड़ा सीट से नए चेहरों के तौर पर त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विशाल नेहरिया, शिमला सीट से शशि बाला, रीना कश्यप, कुसुम सदरेट और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, मंडी सीट से जयराम ठाकुर, बिहारी लाल और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। 15 मार्च तक हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

  • मणिपुर पुलिस ने 300 लोगों को लिया हिरासत में

    मणिपुर पुलिस ने 300 लोगों को लिया हिरासत में

    इंफाल। मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 300 लोगों को हिरासत में लिया गया।

    पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 165 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 236 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

    संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 138 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

  • मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    इंफाल। मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व चलाया गया।

    तलाशी अभियान के दौरान एक 5.56 मिमी यूएस निर्मित एम-16 असॉल्ट राइफल, एक 5.56 मिमी एम-16 असॉल्ट राइफल की मैगजीन, एक 12-इंच सिंगल बोर बैरल गन, एक नंबर 36 एचई हैंड ग्रेनेड बिना डेटोनेटर, 33 सिंगल बोर लाइव कारतूस, पांच फायर्ड सिंगल बोर कार्ट्रिज केस, छह 5.56 मिमी लाइव राउंड, एक कॉम्बैट पाउच, एक स्लिंग बैग और एक गोली वाला कमर बेल्ट कांगपोकपी जिले से बरामद किया गया।

    वहीं, चुराचांदपुर जिले से 11 एसबीबीएल गन, मैगजीन के साथ एक 9 मिमी पिस्तौल, तीन इम्प्रोवाइज्ड हेवी मोर्टार (पम्पी) गन, चार इम्प्रोवाइज्ड हेवी मोर्टार (पम्पी) बम और 7.62 मिमी गोला बारूद, (स्नाइपर) के 17 राउंड बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

  • हिमाचल से हर सप्ताह अयोध्या के लिए तीन ट्रेन चलाने का प्रयास : राजीव बिंदल

    हिमाचल से हर सप्ताह अयोध्या के लिए तीन ट्रेन चलाने का प्रयास : राजीव बिंदल

    शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने कहा कि श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की पहली गाड़ी सोमवार को ऊना जिला के अम्ब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में जब हरी झण्डी दिखाई तो ऐसा लगा कि वर्षों-वर्षों की सदियों की तपस्या सफल हुई।

    राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह एक, दो, तीन गाड़ियां हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों को लेकर निकले। जहां 7 फरवरी को ऊना से एक और ट्रेन जाने वाली है वहीं 9 फरवरी को पठानकोट रेलवे स्टेशन से और 12 फरवरी को एक और ट्रेन हिमाचल प्रदेश से जाएगी। आज रवाना हुई ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रामभक्त निकले हैं, दूसरी ट्रेन के अंदर संभवतः कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के रामभक्त और तीसरी ट्रेन में मण्डी संसदीय क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या जी जाएंगे। इस प्रकार लगातार प्रयास से जो लोग बरसों से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, वह अब लालायित है जल्दी से रामलला के दर्शन करने के लिए और लोग स्वतः प्रेरणा से जुड़ रहे हैं।

    बिन्दल ने आगे कहा कि ऊना जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में लंगर भी लगाया है। यह बहुत अच्छा स्थान है और लगभग 1000 के करीब वहां बिस्तर लगे हैं। इस प्रकार हमारी एक टोली हिमाचल प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इनके साथ पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर व एक पूरी टीम लगातार पंजीकरण करते हुए लोगों को भेजने और वहां पर रिसीव करके रामलला के दर्शन करवाकर वापिस भेजने के काम में जुटी हुई है।

    बिन्दल ने सब रामभक्तों को एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की अपार तपस्या के कारण सदियों-सदियों के बाद यह कार्य सफल हुआ है। लालकृष्ण अडवाणी, अशोक सिंघल, विश्व हिन्दू परिषद के हजारों कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठन सबकी जो तपस्या रही उसको फलीभूत करने का काम नरेन्द्र भाई ने किया।

  • नेपाल के होम प्रजाति की 25 गायें बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

    कोकराझार। शिमुलटापू पुलिस को तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेपाल के होम प्रजाति की 25 गायें बरामद करने के साथ ही 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि कोकराझार जिलांतर्गत गोसाईगांव उप-मंडल में असम-पश्चिम बंगाल सीमा पर श्रीरामपुर में बीती रात गोसाईगांव उप-मंडल पुलिस अधिकारी हिरेन कुमार डेका और शिमुलटापू पुलिस थाना प्रभारी संजय कुमार राय के नेतृत्व में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गयी। अभियान के दौरान नेपाल के होम प्रजाति 25 मवेशियों को 12 पहिया कंटेनर (एनएल-01एबी-1285) से बरामद किया गया।।

    पुलिस टीम ने मवेशियों को बरामद करने के साथ ही कंटेनर को भी जब्त कर लिया। इस मामले में पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर बरपेटा जिले के रहीम खान, नरुल इस्लाम खान, सरिफुल इस्लाम और धुबरी जिले के सापटग्राम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डेरीगेट गांव निवासी सरीफुल इस्लाम और महिदुल इस्लाम के रूप में की गयी है।

    गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि मवेशियों को पश्चिम बंगाल से बरपेटा के बाघबार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।