Category: पंजाब हरियाणा

  • सोनीपत में बेटे ने तेजधार हथियार से मां को मौत के घाट उतारा

    सोनीपत में बेटे ने तेजधार हथियार से मां को मौत के घाट उतारा

    सोनीपत। गलत संगत के बच्चों के साथ रहने से रोका तो कलयुगी बेटे ने तेजधार हथियार से गोदकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना जिले के गांव खेड़ी की है। जहां आरोपी युवक ने रविवार को अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। मृत्यु से पहले मां ने खुद को बचाने के प्रयास में काफी जद्दोजहद की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए तो आरोपी बेटा वहां से भाग गया।

    प्राथमिक सूचना के अनुसार गांव खेड़ी मनाजात में महिला निर्मला (49) रविवार शाम को अपने घर थी। इसी बीच उसकी अपने बेटे नवीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बेटे ने तेजधार हथियार से अपनी मां पर वार कर दिए। महिला बचाव के लिए भागने लगी तो उसके बेटे ने उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो महिला की मौत हो गई थी।

    मृतका निर्मला के पति बलराज ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटियां व एक बेटा है। बेटियों की वह शादी कर चुके हैं। बेटा गलत संगत में पड़ गया। उसके खिलाफ गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। गांव में भी मारपीट कर चुका है। उसकी पत्नी ने बेटे को गलत रास्ते पर चलने मना किया था। इसी को लेकर उसने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। परिवार उसकी गतिविधियों से तंग आकर उसे बेदखल कर चुका है। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुला कर नमूने एकत्र किए गए हैं।

    कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव खेड़ी मनाजात में महिला की हत्या की खबर आई थी। बेटे पर ही कत्ल का आरोप लगा है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला के पेट में वार कर हत्या की गई है।

  • आम आदमी पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा, पंजाब से 8 उम्मीदवारों का ऐलान

    आम आदमी पार्टी ने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा, पंजाब से 8 उम्मीदवारों का ऐलान

    चंडीगढ़,। पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से आठ उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पंजाब के पांच कैबिनेट मंत्रियों समेत दो विधायक शामिल है।

    इस सूची में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब लोकसभा से कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से गायक एवं अदाकार करमजीत अनमोल, बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से मंत्री बलवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सूची के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच और उम्मीदवारों की एक सूची जारी करेगी।

  • हरियाणा में पहली बार वोट डालेंगे 12 लाख 53 हजार युवा मतदाता

    हरियाणा में पहली बार वोट डालेंगे 12 लाख 53 हजार युवा मतदाता

    चंडीगढ़,। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत की लोकतंत्र व्यवस्था में हर वोट का महत्वपूर्व योगदान है। चुनाव आयोग चाहता है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के पर्व को एक उत्सव की तरह मनाए।

    अग्रवाल बुधवार को प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के सम्बंध किये जा रहे प्रबंधों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12 लाख 53 हजार 170 हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग का यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवा मतदाता राज्य में होने वाले इस मतदान में भाग लेकर ’चुनाव का पर्व देश का गर्व’ नामक यज्ञ में आहुति अवश्य डालें।

    अनुराग अग्रवाल ने कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं बल्कि युग निर्माता भी हैं। युवाओं को बूथ स्तर पर अपने क्षेत्र के किसी खिलाड़ी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, कलाकार को मतदान का आइकाॅन बनाना चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष प्रबन्ध किये गए हैं ताकि उन्हें मतदान करने में कोई दिक्कत न आए। अगर वे पोलिंग स्टेशन में आकर ही मतदान करना चाहते हैं तो उनके घर से पोलिंग स्टेशन तक ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था की जाएगी।

  • मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नायब सैनी ने मनोहर लाल एवं केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    मंत्रिमंडल की पहली बैठक में नायब सैनी ने मनोहर लाल एवं केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

    चंडीगढ़,। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती के साथ लागू करते हुए उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।

    शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार की रात मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार व संगठन में रहते हुए हमेशा मनोहर लाल के नेतृत्व में काम किया है।

    भले ही उनका दायित्व बदल गया है लेकिन वह मनोहर लाल के मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मनोहर लाल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया है। सरकार प्रत्येक हरियाणा वासी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। बुधवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया जा रहा है जिसमें सदन के भीतर सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।

  • नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के अगले सीएम, आज शाम पांच बजे लेंगे शपथ

    नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के अगले सीएम, आज शाम पांच बजे लेंगे शपथ

    फ्लैश… फ्लैश… फ्लैश…

    हरियाणा में नायब सैनी भाजपा विधायक दल के नेता बने, आज शाम 5:00 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह।

  • हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन में खटास, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

    हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन में खटास, मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

    -निर्दलीय विधायकों ने सरकार को समर्थन देने का किया ऐलान

    चंडीगढ़,। हरियाणा में करीब साढ़े चार साल से जारी सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन पर संकट आ गया है। लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू हुई खींचतान ने सोमवार देररात गंभीर रूप ले लिया। जजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से कल दोपहर सीट बंटवारे पर बैठक हुई थी। बैठक में बात सिरे नहीं चढ़ सकी। जजपा इस चुनाव में भाजपा से दो सीटों की मांग कर रही है, जबकि भाजपा केवल एक सीट देने की बात कर रही है।

    भाजपा ने दुष्यंत चौटाला के सामने खुद चुनाव लड़ने तथा अपनी मां को सरकार में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर भी सहमति नहीं बन पाई। सोमवार रात करीब 11ः30 बजे सरकार ने भाजपा तथा सभी निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कहा। आज सुबह निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से मिले।

    निर्दलीय कोटे से मंत्री चौधरी रणजीत सिंह पहले से ही मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे। तेजी से बदले घटनाक्रम के बाद अब मुख्यमंत्री भाजपा विधायकों से बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद ही गठबंधन के जारी रखने या तोड़ने को लेकर औपचारिक ऐलान होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत, हलोपा विधायक गोपाल कांडा तथा अन्य ने कहा कि गठबंधन को तोड़ना प्रदेश के हित में है। सभी विधायक सरकार के साथ हैं। सरकार को किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार का होगा गठन

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार का होगा गठन

    फ्लैश….फ्लैश…फ्लैश…

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले।

    मुख्यमंत्री समेत पूरी हरियाणा सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। आज डेढ़ बजे दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे मनोहर लाल। जज़पा से गठबंधन टूटा

    राजभवन से बाहर निकले मनोहर लाल और अनिल विज।

    उधर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने भी विधायकों की बुलाई मीटिंग।

    विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

  • पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

    पंजाब में भगवंत के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

    चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए ऐलान किया है कि पंजाब में ‘आप’ द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के चेहरे पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

    अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में चुनाव अभियान शुरू करते हुए नारा दिया कि ‘ससंद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ (संसद में भी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब और बढ़ेगी शान) का नारा दिया गया। सीएम ने नारे में उनका नाम आने पर अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।

    अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों को पंजाब के लिए उन्हें 13-0 से जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ सरकार गिराने की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। अगर उन्हें जीता देंगे तो सीएम भगवंत मान के लिए ये 13 सीटें 13 हाथ होंगे। फिर पंजाब की खुशहाली को कोई रोक नहीं सकता।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नारे में उनका नाम आने से उनकी जिम्मेदारी अब बढ़ गई है। इस प्रचार अभियान के साथ दो सालों में सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

  • हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के छह लोगों की मौत

    हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के छह लोगों की मौत

    रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर गांव मसानी के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक पंक्चर कार का टायर बदलते वक्त पीछे से आ रही दूसरी कार की टक्कर मारने से हुआ।

    पुलिस के अनुसार, हादसे में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। घायलों को रेवाड़ी और गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रोशनी (58), नीलम (54), पूनम जैन (50), शिखा (40) के अलावा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला ड्राइवर विजय (40) और रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी सुनील (24) शामिल हैं। घायलों में रेवाड़ी के गांव खरखड़ा निवासी रोहित (24), अजय (35), सोनू (23), रजनी (46) यूपी, मिलन (28) खरखड़ा, बरखा (50) शामिल हैं।

    रेवाड़ी पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद की अजनारा ग्रीन सोसाइटी में रहने वालीं शिखा, पूनम, नीलम, रजनी, रोशनी ड्राइवर विजय के साथ इनोवा से राजस्थान के खाटू श्याम गए थे। ये सभी रविवार रात वापस लौट रहे थे। गांव मसानी के पास उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। ड्राइवर गाड़ी का टायर बदल रहा था और महिलाएं सड़क किनारे खड़ी थीं। इस दौरान रेवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ जा रही कार ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

  • हिसार के भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह का इस्तीफ़ा,बीजेपी को झटका

    हिसार के भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह का इस्तीफ़ा,बीजेपी को झटका

    यूपी(मऊ) / हरियाणा । किसान आंदोलन का पहला झटका बीजेपी को लगा है । हिसार के भाजपा सांसद चौधरी बृजेन्द्र सिंह ने मोदीजी का साथ छोड़ दिया। इन्होने संसद से इस्तीफा देकर खुद को समाज की सेवा का संकल्प दुहाराया है।

    सांसद रहे बृजेन्द्र सिंह भारतीय प्रसाशनिक सेवा छोड़कर समाज की सेवा का लक्ष्य लेकर भारतीय जानता पार्टी की सदस्य्ता लेकर हरियाणा के हिसार से सांसद चुने गये थे। किसान आंदोलन और केंद्रीय सरकार की भूमिका ने उन्हे इतना झकझोरा की वे कल संसद से इस्तीफ़ा दे दिये। प्रभावशाली ब्यक्तित्व के धनी बृजेन्द्र सिंह अब समाज की सेवा किसी अन्य राजनितिक पार्टी के माध्यम से करेंगे या फिर कोई और माध्यम होगा? इसको लेकर कुछ कहना जल्दी बाजी होगी।