Category: फैज़ाबाद

  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में 1.12 करोड़ भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

    प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में 1.12 करोड़ भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन-पूजन के लिए यहां आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 22 जनवरी से 20 मार्च तक एक करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन मंदिर में औसतन एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।

    राज्य पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से अयोध्या में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं। वर्ष 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार वर्ष 2018 में कुल 1,95,63,159 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। वर्ष 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इस वर्ष 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में 5,75,07,005 भारतीय और 8,418 विदेशी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

    श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से अयोध्या में रोजी-रोजगार में भी तेजी से वृद्धि होने लगी है। अब अयोध्या की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खान-पान, होटल-रेस्टोरेंट, सजावटी सामानों की दुकानों पर सैलानियों की भीड़ अब आम हो चली है। लोगों का मानना है कि 22 जनवरी को जबसे रामलला विराजमान हुए हैं, यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या में विकसित की जा रही हैं।

  • पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए

    पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए

    अयोध्या। सपा को मिल्कीपुर विधानसभा में तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी से पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित कई ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सहित सैकड़ों लोग मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। लोक सभा चुनाव कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने ध्वज देकर सभी को पार्टी का सदस्य बनाया। सभी का माल्यार्पण कर व रामनामी पहना कर स्वागत किया गया।

    सदस्यता लेने वालों में दो बार अमानीगंज ब्लाक के प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रह चुके राम प्रगट रावत, प्रदीप कुमार रावत प्रधान मंझनपुर, सालिक राम प्रधान चमरूपुर, संतराम रावत प्रधान डीली सरैया, विजय कुमार प्रधान अटेसर, राजकुमार रावत पूर्व प्रधान कदईकला, शेषपाल मौर्या पूर्व प्रधान विनायकपुर, जगदम्बा प्रसाद रावत पूर्व प्रधान नरेन्दाभादा, अरूण कुमार पूर्व प्रधान जयराजपुर, शिवकुमार राजव पूर्व बीडीसी विनायक पुर, अनिल कुमार पप्पू पूर्व बीडीसी डीली सरैया, सूबेदार प्रधान झबरा, छोटेलाल पूर्व प्रधान शामिल है।

    आयोजित कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सभी नए सदस्यों को भाजपा में स्वागत है। सभी को अन्त्योदय तथा अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर कार्य करते हुए पार्टी की विचार धारा को आगे बढ़ाना है।

    पूर्व ब्लाक प्रमुख राम प्रगट रावत ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। राष्ट्र का हित मोदी सरकार में सुरक्षित है।

    इस दौरान महामंत्री राधेश्याम त्यागी, राघवेन्द्र पाण्डेय, रघुनंदन चौरसिया, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल,सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    को हार्ट मीटिंग बुधवार को

    अयोध्या। भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन रीडगंज स्थित कोहिनूर पैलेस में दोपहर दो बजे से होगा। अयोध्या विधान सभा मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सांसद , पूर्व केन्द्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

  • प्रधानमंत्री मोदी चार परियोजनाओं का 12 मार्च को वर्चुअली करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

    प्रधानमंत्री मोदी चार परियोजनाओं का 12 मार्च को वर्चुअली करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

    अयोध्या,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अयोध्या की 2062 करोड़ की लागत की चार परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण प्रातः 8 बजे वर्चुअली रूप से करेंगे। इस दौरान अयोध्या में चार स्थानों पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

    अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर 105.68 करोड़ की लागत से बनने वाले यूनिवर्सल कोचिंग मेटिनेंस का शिलान्यास व 1796.35 करोड़ की लागत से अयोध्या-सलारपुर-बाराबंकी रेलवे लाइन दोहरीकरण का लोकार्पण होगा। अयोध्या कैंट स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, तिलक राम मौर्य, शैलेन्द्र कोरी मौजूद रहेंगे।

    सलारपुर रेलवे स्टेशन में 150 करोड़ की लागत से निर्मित मालगोदाम का लोकार्पण होगा। सलारपुर रेलवे स्टेशन पर विधायक अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, इन्द्रभान सिंह उपस्थित रहेंगे।

    बिल्हरि घाट कोल साइडिंग लागत 10 करोड़ का लोकार्पण व रौजागांव स्टेशन स्थित मालगोदाम 9.5 करोड़ लागत का शिलान्यास प्रधानमंत्री वर्चुअली रूप से करेंगे। बिल्हरि घाट पर आयोजित समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिपंअ रोली सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह व रौजागांव स्टेशन पर विधायक रामचन्द्र यादव, शिवगोविन्द पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, रामदीन वर्मा उपस्थित रहेंगे।

  • भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, चुनाव संचालन समिति की हुई पहली बैठक

    भाजपा की चुनावी तैयारियां शुरू, चुनाव संचालन समिति की हुई पहली बैठक

    अयोध्या,। लोकसभा चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन आयोजित की गई। लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण तिवारी, संयोजक डा. बीबी मणि त्रिपाठी व सहसंयोजक ओम प्रकाश सिंह है।

    संचालन समिति में रूदौली विधानसभा के प्रभारी कमला शंकर पाण्डेय व संयोजक ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, बीकापुर के प्रभारी शोभनाथ वर्मा व संयोजक रामकृष्ण तिवारी, मिल्कीपुर के प्रभारी गोकरन द्विवेदी व संयोजक जर्नादन मौर्या, अयोध्या के प्रभारी अशोक कसौंधन तथा संयोजक रमापति पाण्डेय, दरियाबाद विधान सभा के प्रभारी भुल्लन वर्मा तथा संयोजक अनिल द्विवेदी को बनाया गया है। लोकसभा चुनाव की पहली सूची में सांसद लल्लू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

    बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सरकार के दो कार्यकालों में युवाओं को नए अवसर मिले हैं, किसान समृद्ध हुए हैं गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आया है, महिलाओं का उत्थान व श्रमिकों को सम्मान मिला है। अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

    लोक सभा संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी संचालन समिति के विधान सभा के पदाधिकारी संगठन के पदाधिकारियों से तालमेल स्थापित करें। बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को चुनाव मोड आ जाएं। देश में सर्वाधिक मतों से अयोध्या लोक सभा सीट को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

    महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। अभियानों के माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करें। उन्हें पार्टी की विचारधारा के बारे में बताएं।

    जिला प्रभारी डॉ. मिथलेश त्रिपाठी पार्टी पदाधिकारी बूथ की समिति तथा पन्ना प्रमुख से सम्पर्क में रहें। चुनावों में बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका होती है। सम्पर्क व संवाद चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता से लगातार सम्पर्क कर संवाद करते रहें।

    बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्द्र कोरी, राम चन्द्र वर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, मोहन अग्रवाल, इंद्रभान सिंह, राजकुमार सचदेवा, सुधीर सिंह मुन्ना, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह सहित संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • अयोध्या में 10155 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

    अयोध्या में 10155 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

    -20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने का योगी सरकार ने मार्ग किया प्रशस्त

    लखनऊ। रामनगरी अयोध्या में बीते माह जनवरी में यहां 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और श्रीरामलला अपने नव्य-भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए। अब 19 से 21 फरवरी के मध्य होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए योगी सरकार यहां के लगभग 20 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

    प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी को विकास की नई पहचान दिलाई है, लिहाजा यह निवेशकों को आकर्षित कर रही है। 19 फरवरी को होने वाले जीबीसी में यहां 10155.79 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं। पर्यटन के क्षेत्र में यहां 3129 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यहां सर्वाधिक तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की तरफ से किए जाने की तैयारी है।

    19 फरवरी को होने वाले जीबीसी 4.0 के तहत प्रस्तावित निवेश व रोजगार सृजन

    विभाग प्रस्तावित निवेश रोजगार सृजन

    आवास 3409 करोड़ 535

    पर्यटन 3129 करोड़ 6396

    पशुपालन 14 करोड़ 93

    आयुष 15 करोड़ 100

    सहकारिता 57.37 करोड़ 100

    दुग्ध विकास 150 करोड़ 285

    ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग 107 करोड़ 50

    चिकित्सा शिक्षा विभाग 48.15 करोड़ 327

    एमएसएमई 189 करोड़ 1775

    वन विभाग 575 करोड़ 675

    उच्च शिक्षा विभाग 505 करोड़ 630

    उद्यान विभाग 445 करोड़ 6200

    आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग 100 करोड़ 500

    तकनीकी शिक्षा 113 करोड़ 598

    यूपीसीडा 1230 करोड़ 1320

    माध्यमिक शिक्षा 70 करोड़ 200

    अयोध्या में निवेश करने वाले टॉप 10 प्रोजेक्ट

    प्रोजेक्ट निवेश रोजगार

    द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा 3000 करोड़ 100

    पक्का लिमिटेड 550 करोड़ 600

    क्रिसेंडो इंटीरियर्स 500 करोड़ 100

    महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय 480 करोड़ 480

    अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड 250 करोड़ 200

    भारद्वाज ग्लोबल इंफ्रावेंचर्स प्रा. लि. (ताज ग्रुप होटल) 176.26 करोड़ 100

    सिबॉन टेक्नोलॉजिस लिमिटेड यूके 175 करोड़ 50

    श्रीराम कृपा होटल्स प्रा. लि. (मैरियट ग्रुप) 155 करोड़ 150

    पनास ड्रीम वल्रड एलएलपी 143 करोड़ 178

    पीईसीएस इंफ्रा प्रा. लि. 107 करोड़ 50

  • मुख्यमंत्री योगी के साथ मंत्री और विधायकों ने किए रामलला के दर्शन

    मुख्यमंत्री योगी के साथ मंत्री और विधायकों ने किए रामलला के दर्शन

    – जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से किया स्वागत

    – भाजपा के साथ आरएलडी, बसपा व कांग्रेस के भी विधायक पहुंचे अयोध्या धाम

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सभी मंत्री और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन किया। दर्शन करने वालों में भाजपा के साथ आरएलडी, बसपा, कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के भी विधायक शामिल थे जबकि सपा के विधायक नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर यह धार्मिक यात्रा तय की गई थी।

    अयोध्या धाम में सभी मंत्री और विधायक बेहद उत्साहित दिखे और भक्तिभाव में डूबे नजर आए। सभी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष महाना के साथ मंदिर परिसर में बैठकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया। इस दौरान सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई। इसकी कमान खुद गृह सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी प्रशांत कुमार ने संभाली। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा गया।

    मंत्री और विधायकों के साथ बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने भी रामलला के दर्शन किए। इस दौरान वह अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर काफी गदगद नजर आए और पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्धोष से गूंज उठा।

    रामलला के दर्शन के लिए मंत्री और विधायकों का काफिला सुबह करीब 09 बजे 10 लग्जरी बसों से लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। रास्ते में बाराबंकी में सभी जनप्रतिनिधियों के नाश्ते की व्यवस्था की गई थी, जहां पर नाश्ता करने के बाद जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सभी आगे के लिए रवाना हो गए। मंत्री और विधायकों का काफिला करीब 11.30 बजे अयोध्या धाम पहुंचा, जबकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ विमान से अयोध्या धाम पहुंचे।

    मंत्री और विधायकों का समूह जैसे ही श्रीराम जन्मभूमि पहुंचा, वहां पर पहले से मौजूद स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित जनता ने बुलडोजर पर सवार होकर पुष्पवर्षा की। मंत्री और विधायक हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। लंबी कतार में खड़ी महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा कर विधायकों का स्वागत किया। इस दौरान लोक कलाकरों ने अलग-अलग विधा से लोक नृत्य के जरिए सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। स्कूल के बच्चे भी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते नजर आए। मंत्री और विधायकों को गेट नंबर 11 से प्रवेश दिया गया। इसके बाद सभी मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री योगी के साथ विधानसभा अध्यक्ष महाना की अगुवाई में रामलला के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद सभी मंत्री और विधायकों को प्रसाद दिया गया। सभी ने मंदिर परिसर में भोजन भी किया।

    दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा, “मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान का प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

    दर्शन करने वालों में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया भी थे।