Category: कानपुर नगर

  • भाजपा शुरू करेगी तीन दिवसीय शक्ति अभियान, प्रत्येक बूथ पर करेगी कन्या पूजन

    भाजपा शुरू करेगी तीन दिवसीय शक्ति अभियान, प्रत्येक बूथ पर करेगी कन्या पूजन

    कानपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 21 अप्रैल से तीन दिवसीय शक्ति अभियान चलाएगी। यह निर्णय बुधवार को भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई महिला मोर्चा की हुई बैठक में लिया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने दी।

    उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि तीन दिवसीय हम भी शक्ति अभियान के अंतर्गत कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों पर महिलाओं, बहनों (शक्ति)को तिलक लगाकर सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में महिला अधिवक्ता,उद्यमी,चार्टर्ड अकाउंटेंट,शिक्षिकाएं आदि समाज को दिशा दिखाने वाली मातृ शक्ति का अभिनंदन करते हुए मां शक्ति की आराधना भी करनी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक बूथ पर नौ कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा।

    प्रकाश पाल ने कहा कि शक्ति सनातन संस्कृति को डेंगू मलेरिया कहने वाले इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की शक्ति स्वरूपा मातृ शक्ति इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

    बैठक में यह भी तय हुआ कि महिला मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अपने सभी 254 मंडलों में शक्ति होली मिलन के कार्यक्रम भी 26 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित करेगी।

    बैठक में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी,पुष्पा तिवारी, मोना शुक्ला श्रीमती मनु सिंह व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी भी मौजूद रहे।

  • उप्र के मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

    उप्र के मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

    कानपुर,। पछुआ हवाओं से उत्तर प्रदेश के मौसम में नमी बनी हुई है और तापमान सामान्य से नीचे चल रहे हैं। जिससे सुबह शाम गुलाबी सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन जल्द ही हवाओं की दिशाएं बदलने से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरु हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

    चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि विदर्भ और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक होते हुए विदर्भ पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा झारखंड से लेकर ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी असम पर है, और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचेगा। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम में खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के पहाड़ी इलाकों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस क्षेत्र में हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा और हवाओं की दिशाएं बदलते ही तापमान में बढ़ोत्तरी शुरु हो जाएगी।

    बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 89 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 30 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाये रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।

  • हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी ने किए जाने पर नगर निगम का लिपिक निलंबित

    हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी ने किए जाने पर नगर निगम का लिपिक निलंबित

    – नगर आयुक्त ने की अनुशासनात्मक कार्रवाई, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेजा पत्र

    कानपुर,। उच्च न्यायालय इलाहाबाद में नगर आयुक्त की ओर से विचाराधीन रिट याचिका में प्रभावी पैरवी ने करने पर नगर आयुक्त ने लिपिक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भी पत्र भेज दिया। क्योंकि मामला नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है।

    कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन द्वारा उच्च न्यायालय में विचाराधीन रिट याचिका में प्रभावी सुनिश्चित न किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई नगर आयुक्त की ओर से की गई। इसके साथ ही मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी संध्या रानी ने उपरोक्त याचिका में प्रति शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस पर नगर आयुक्त ने उनका इस माह का वेतन रोकने को निर्देशित किया। इसके साथ ही उनको कानपुर नगर निगम से अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही उसकी प्रति महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश को भी पृष्ठांकित की गई है।

    नगर आयुक्त ने समस्त विभाग अध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगर निगम से संबंधित पदों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित न करने पर संबंधित लिपिक के साथ-साथ विभागाध्यक्ष एवं विभागीय अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं दोषी होंगे।

  • कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया 21 लाख रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ

    कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज किया 21 लाख रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ

    कानपुर,। होली पर्व को देखते हुए कानपुर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अफीम कोठी के पास कचरी निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया और जांच के दौरान लगभग 78 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ को सीज किया। सीज किए माल की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताई जा रही है।

    खाद्य सुरक्षा आयुक्त-2 विजय प्रताप ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को जीटी रोड स्थित अफीम कोठी के पास स्थित कचरी निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में रंगीन कचरी के 3, बोरेक्स सुहागा युक्त रंग के 2, मैदा का एक तथा नमक का एक नमूना सहित कुल सात नमूने लिए गए। टीम ने लगभग 78 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ को सीज किया। सीज किए माल की कीमत लगभग 21 लाख रुपये बताया गया है।

  • लूटपाट की भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

    लूटपाट की भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

    कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई दुर्घटना की घटना को सोशल मीडिया में लूटपाट एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस देकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी रविवार को पुलिस उपायुक्त मध्य राम सेवक गौतम ने दी।

    उन्होंने बताया कि रविवार रात बजरिया थाना क्षेत्र के पी रोड निवासी रजत पांडे पुत्र संजू पाण्डेय ने रविवार की देर रात पुलिस को सूचना दिया कि उसके साथ मारपीट की घटना हुई है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची तो रजत नशे में था। हालांकि उसका मेडिकल भी कराया गया। पूछताछ के दौरान रजत पांडेय ने बताया कि लखनऊ स्थित आबकारी विभाग में एस.के. कम्पनी के माध्य से वाहन चलता है। वह सिपाही नहीं है।

    उन्होंने बताया कि रजत के पिता संजू पांडे बजरिया थाने में दर्ज मुकदमों के मुताबिक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ भी कई जांच जारी है। पुलिस टीम ने पूरे प्रकरण की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। जिसमें लूटपाट जैसे कोई वारदात ही नहीं हुई है और न ही रजत पांडेय कोई सरकारी कर्मचारी है।

    जबकि सोशल मीडिया में कुछ लोग भ्रामक खबर चला रहे है। ऐसे लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। इस संबंध में नोटिस देने के साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्य बादल छाए रहने के आसार

    आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्य बादल छाए रहने के आसार

    कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी रविवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

    उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत रहा। हवा की औसत गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा उत्तर पूर्व रही।

    देश भर में मौसम प्रणाली

    मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ट्रफ रेखा दक्षिण ओडिशा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक झारखंड और दक्षिण पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। पश्चिमी हवाओं में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर लगभग 93 डिग्री पूर्व देशांतर से 24 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में एक ट्रफ रेखा चल रही है।

    18 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। 20 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

    अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

    डॉ. पांडेय ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान, 17 से 20 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 17 मार्च को ओलावृष्टि की भी संभावना है।

    17 से 21 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 और 18 मार्च के दौरान विदर्भ में और 17 से 19 मार्च के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि संभव है।

    उन्होंने बताया कि 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो सकती है। 17 से 21 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हो सकती है। केरल में 17 से 18 मार्च के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। 17 से 22 मार्च के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

  • पैसे के लेनदेन में युवक का अपहरण,पांच गिरफ्तार

    पैसे के लेनदेन में युवक का अपहरण,पांच गिरफ्तार

    कानपुर,। रावतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पैसे की लेनदेन के मामले में युवक का पहले अपहरण किया और पिटाई कर उसे निर्वस्त्र करके उसका वीडियो बनाया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि रावतपुर थाने में तहरीर देकर एक युवक ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले के एक व्यक्ति ने दो हजार रुपये उधार का पैसा न दे पाने की वजह से अपने चार साथियों के साथ शुक्रवार देर रात जबरन उठा ले गया। पहले उसकी पिटाई की फिर कपड़े उतार कर उसका वीडियो बनाया गया।

    पुलिस ने इस संबंध में अपहरण और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने इस वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

  • सीएसए के घूसखोर लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार

    सीएसए के घूसखोर लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार

    कानपुर,। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के घूसखोर पेंशन लिपिक को रंगे हाथ घूस लेते हुए शुक्रवार को कानपुर एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित शंकरबक्स सिंह सीएसए के पेंशन विभाग का कार्य देखता है। पीड़ित अमित बीते कुछ दिनों से पिता के निधन के बाद मां की पेंशन के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहा था। पेंशन लिपिक ने पेंशन बनाने के नाम पर बारह हजार रुपए की मांग की। पहले पीड़ित असमर्थता जाहिर किया तो दो बार में 6—6 हजार रुपए देने का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने कानपुर एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत किया।

    टीम निरीक्षक मृत्युंजय मिश्र ने बताया कि पूर्व योजना के तहत शुक्रवार दोपहर पीड़ित को 6 हजार रुपए देकर भेजा गया। पीड़ित जब पैसा देकर उसके पास से बाहर निकला तो टीम के सदस्य लिपिक के पास एंटी करप्शन की टीम जा पहुंची और पैसा गिनते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सीएसए के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने भी पुष्टि की है।

  • कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गोली लगने से हुए घायल

    कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गोली लगने से हुए घायल

    कानपुर,। चकेरी थाना क्षेत्र में अन्तरराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों से पुलिस की गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पच्चीस-पच्चीस हजार के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुटी है।

    पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल हुए अपराधियों का नाम चंदन और तेज सिंह है। जबकि कार में सवार दो अन्य बदमाश भाग निकले। घायल अपराधियों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष फरवरी माह के दौरान चकेरी के राम गली मोहल्ले में रहने वाली हेमलता जोशी के घर डकैती हुई थी। जिसमें गिरोह के सदस्य वांछित थे और दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वर्ष 2022 में कल्याणपुर क्षेत्र में पड़ी डकैती की वारदात में दोनों अपराधी वांछित थे, जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    अपराधियों को सूचना थी कि हेमलता जोशी के घर में 6 से 7 करोड़ रुपये घर पर होंगे। लेकिन गिरोह के सदस्यों को सफलता नहीं मिल सकी और पकड़े गए। गिरोह एक सदस्य हेमलता जोशी के परिवार के साथ पहले कुछ दिनों तक काफी संपर्क में थे। गिरोह के सदस्यों की योजना थी कि हेमलता जोशी की बेटी के घर अल्मोड़ा में भी डकैती डालने की योजना बनाई थी। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली शहर में सक्रिय थे। जहां घरों में डकैती एवं लूट की वारदातों को अंजाम देते है। वर्तमान में गिरोह के सदस्य दिल्ली में रह रहे थे। गोली से घायल हुए अपराधियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

  • विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमें में 19 को आएगा फैसला

    विधायक इरफान सोलंकी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमें में 19 को आएगा फैसला

    – दो अभियुक्तों के जमानत पर होने के कारण बांड दाखिल न होने पर कोर्ट ने दी अगली तारीख

    कानपुर,। महराजगंज जेल में बंद कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर गुरुवार को आने वाला कोर्ट का फैसला टल गया। एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद 19 मार्च की तारीख तय की है। इरफान की पेशी वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। अगली पेशी के लिए इरफान सोलंकी को कोर्ट ने तलब किया है। दो आरोपितों के जमानत बॉन्ड न होने से फैसले को टाला गया है। इस मुकदमे में अभियोजन के 18 और बचाव पक्ष के तीन गवाहों की गवाही कराई गई थी। अन्य साक्ष्य भी अदालत में रखे गए थे।

    डिफेंस कालोनी जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ आठ नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि सात नवंबर 2022 को रात आठ बजे उसका परिवार भाई की शादी में गया था। तभी रिजवान सोलंकी, इरफान सोलंकी और उनके साथियों ने मेरे घर में आग लगा दी। साजिश के तहत यह लोग हमेशा प्रताड़ित करते हैं ताकि हम लोग घर छोड़ कर चले जाएं और मेरे प्लाट पर कब्जा कर लें। आग से गृहस्थी, फ्रिज, टीवी, सिलेंडर और बाकी सामान खाक हो गया है। बाद में पुलिस ने विवेचना में शौकत, शरीफ और इजराइल आटे वाले, अनूप यादव, महबूब आलम, शमशुद्दीन, एजाजुद्दीन, मो. एजाज, मुर्सलीन भोलू, शकील चिकना को भी अभियुक्त बनाया था।

    जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दिलीप अवस्थी ने बताया कि इरफान, रिजवान, शौकत, शरीफ और इजराइल आटे वाले के खिलाफ विचारण पूरा हो चुका है। गुरुवार को अदालत इन पांचों के खिलाफ फैसला आना था लेकिन दो अभियुक्तों के जमानत पर होने के कारण बांड दाखिल न होने पर कोर्ट ने दी अगली तारीख 19 कर दी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मिश्र ने बताया कि इस मुकदमे में अभियोजन ने 18 गवाह पेश किए थे।

    इरफान के वकील सईद नकवी ने बताया कि इरफान व रिजवान पूरे तरह से निर्दोष हैं। पुलिस केवल न्यायालय को गुमराह कर रही है, जिस समय आगजनी का मामला हुआ, उस समय रिजवान की लोकेशन लखनऊ थी और इरफान कानपुर के अलग-अलग जगहों पर था। इस मामले में पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। इरफान के वकील ने यह भी कहा कि जिस प्लाट में आगजनी हुई है, उसके ठीक बगल में इरफान का प्लाट है और कौन है जो अपने ही घर के बगल में आग लगा देगा, सिर्फ न्यायालय को गुमराह किया जा रहा है।