Category: कानपुर नगर

  • फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

    कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गंगापुर गांव के निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी गोल्डी का शव घर के अन्दर कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। मायके वालों ने पति समेत ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना करने के साथ हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • राष्ट्रीय ताईक्वांडो में खेलेंगी कानपुर की मान्डवी व वंशिका

    राष्ट्रीय ताईक्वांडो में खेलेंगी कानपुर की मान्डवी व वंशिका

    कानपुर। राजस्थान के जयपुर में छह फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए नगर से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह सभी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने के लिए प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिला का ताइक्वांडो एसोसिएशन की मानसी शुक्ला ने दी।

    उन्होंने बताया कि इन्डिया ताईक्वांडो के तत्वाधान में 06 से 09 फरवरी के मध्य में होने जा रही राष्ट्रीय ताईक्वाण्डा चैम्पियनशिप में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए कानपुर के छह खिलाडियों का चयन किया गया है। क्योरूगी सब जूनियर वर्ग में माण्डवी पाठक, व कल्पना यादव बालिका वर्ग में तथा मोहित कश्यप व आदित्य राकेश बालक वर्ग में क्योरूगी कैडेट बालिका वर्ग में वंशिका सिंह तथा बालक वर्ग में कार्तिक चौरसिया चैम्पियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग में पलक सरोज प्रतिभाग करेगी। कानपुर के ही नीरज सिंह का चयन रेफरीशिप हेतु किया गया है। शैलेन्द्र खरे, अमि श्रीवास्तव, महेन्द्र कुमार, मानशी शुक्ला, अनूप कुमार, उदय प्रताप सिंह, धीरेंन्द्र मौर्या, सती व अरविन्द ने शुभकामनाएं दी।

  • उप्र में बादलों से घिरेगा आसमान, बारिश की संभावना

    उप्र में बादलों से घिरेगा आसमान, बारिश की संभावना

    कानपुर। पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे । चार से लेकर सात फरवरी तक स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी और पछुआ हवाओं के चलने से सर्दी भी बरकरार रहेगी।

    चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ को मध्य क्षोभ मंडल में एक निम्न दवा की रेखा के रूप में देखा जा सकता है जो औसत स्तर से 5.8 किलोमीटर ऊपर है और लगभग 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ चल रही है। उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर ऊपर यानी स्तर पर 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएँ निरंतर चलती रह हैं। पूर्वी असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान पर है और राजस्थान के कुछ हिस्सों से जुड़ रहा है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है।

    ताजा पश्चिमी विक्षोभ तीन फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। मौसम की इन गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 4-7 फरवरी को स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

    बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 95 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 4.8 किमी प्रति घंटा रही।

  • क्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    क्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को क्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

    गोविन्द नगर थाने के चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के निवासी अंकुश पांडेय 38 वर्ष पुत्र अशोक कुमार सिंह तीन बच्चों एवं पत्नी का भरण-पोषण करने के लिए दादा नगर स्थित एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। जहां से वह घर के लिए बुधवार की सुबह निकला और रास्ते में दादा नगर फ्लाईओवर के पास पहुंचा था कि एक क्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। हादसे के बाद क्रेन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।