Category: लखनऊ

  • अपनी मांगों को लेकर विद्युत उपभोक्ता परिषद पहुंचा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास

    अपनी मांगों को लेकर विद्युत उपभोक्ता परिषद पहुंचा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास

    लखनऊ,। विद्युत उपभोक्ताओं की छह प्रमुख मांगों को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उपभोक्ता परिषद इन प्रमुख मांगों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के पास जाएगा और उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग कर रहा है, जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को पता चल सके कि किस पार्टी की क्या राय है।

    उपभोक्ता परिषद ने बिजली कंपनियों पर निकल निकल रहे उपभोक्ताओं के 33122 करोड के एवज में पांच सालों तक बिजली दरों में कमी किये जाने, निजीकरण पर पूर्णतया रोक, रोस्टर समाप्त कर सभी ग्रामीण व शहरी को 24 घंटे बिजली मुआवजा कानून को लागू न करने पर कठोर कार्रवाई व निजी घरानों की अनिवार्य रूप से सीएजी ऑडिट की उठाई मांग प्रमुख रूप से है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर उपभोक्ता परिषद ने देश व प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की कुछ प्रमुख मांगों पर उनकी राय लेने के बाद बहुमत से तय किए गए। कुछ नीतिगत मुद्दों पर जहां दो दिन पहले प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को पत्र लिखकर उसे पार्टियों के घोषणा पत्र व संकल्प पत्र में स्थान देने की मांग उठाई गई थी। वहीं आज 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के शुभ अवसर पर विद्युत उपभोक्ता परिषद ने यह ऐलान किया है कि उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगों को घोषणा पत्र में शामिल कराने को लेकर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश के उपभोक्ताओं की मांगों को सौंप कर घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की जाएगी।

    उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर 10 बजे मुलाकात कर लंबे समय तक राय शुमारी के उपरांत हजारों विद्युत उपभोक्ताओं से राय मसबरा कर बहुमत से तय की गई उपभोक्ताओं की 6 मांगों को सौंपते हुए उसे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के आगामी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग उठाई और चर्चा की।

    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष की तरफ से जो मांगे रखी गई है। उसमें देश व प्रदेश के किसानों को फ्री बिजली रोस्टर समाप्त कर ग्रामीण व शहरी सभी को 24 घंटे बिजली बिजली क्षेत्र में निजीकरण पर पूर्णतया रोक और प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर निकल रहे लगभग 33122 करोड के एवज में प्रदेश के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में अगले पांच वर्षों तक कमी देश के उत्पादन वितरण ट्रांसमिशन सहित सभी क्षेत्रों में कार्यरत देश के निजी घरानों की अनिवार्य रूप से सीएजी ऑडिट सहित देश व प्रदेश में लागू बिजली मुआवजा कानून को लागू न करने वाली बिजली कंपनियों पर कठोर कार्यवाही की प्रमुख मांग शामिल है।

  • सपा ने सात सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, भदोही सीट दी टीएमसी को

    सपा ने सात सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, भदोही सीट दी टीएमसी को

    लखनऊ,। समाजवादी पार्टी(सपा)ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा के सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में एक सीट गठबंधन के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को दी है।

    समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। सपा ने पीडीए गठबंधन के दावे को पूरा करते हुए इस बार बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से विजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर वाल्मीकि, लालगंज से दरोगा सरोज को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है। जबकि एक सीट आईएनडीआईए गठबंधन की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खाते में दी है। विपक्षी गठबंधन ने भदोही से तृणमूल कांग्रेस की टिकट ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

  • पीडीए का हक मारने के लिए भाजपा सरकारी नौकरी खत्म कर रही : अखिलेश यादव

    पीडीए का हक मारने के लिए भाजपा सरकारी नौकरी खत्म कर रही : अखिलेश यादव

    लखनऊ,। इलेक्टोरल बॉन्ड को कहा जाता है कि चंदा है लेकिन भाजपा सरकार में यह वसूली है। भाजपा सरकार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के हक का आरक्षण मारने के लिए सरकारी नौकरी खत्म कर रही है और प्राइवेट वालों का सारा प्रॉफिट इलेक्टोरल बांड के माध्यम से हजम कर जा रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। वे शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कही।

    अखिलेश ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड जनता के शोषण की, युवाओं के भविष्य को मारने की, आम जनता के दु:ख दर्द और दमन की, 90 प्रतिशत जनसंख्या वाले पीडीए के प्रताड़ना की भाजपाई गारंटी है।

    उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए कंपनी से 500 करोड़ रुपए लिए गए इसीलिए जबरदस्ती हमें और आपको वैक्सीन लगवाई जा रही थी। एजेंसियां विपक्ष को परेशान, बदनाम करने के लिए और खुद के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लेने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव से पहले ये बातें आई हैं तो जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी। वार्ता के दौरान मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • दो पूर्व मंत्री समेत सपा-बसपा के कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    दो पूर्व मंत्री समेत सपा-बसपा के कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    लखनऊ,। जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में अपनी जगह तलाश रहे हैं। शुक्रवार को दो पूर्व मंत्रियों समेत सपा व बसपा के कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पर इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

    पूर्व राज्य मंत्री अच्छेलाल निषाद (बांदा), पूर्व राज्य मंत्री व बसपा के पूर्व विधायक सिद्ध गोपाल साहू (महोबा), सपा के पूर्व एमएलसी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह (झांसी), बसपा के पूर्व विधायक व सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुसूधन शर्मा (आगरा), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से पूर्व शिक्षक क्षेत्र एमएलसी प्रत्याशी महेन्द्र नाथ राय (लखनऊ) और बसपा के पूर्व विधायक डा. हाफिज इरशाद (आजमगढ़) भाजपा में शामिल हुए।

    इसी तरह सपा से पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा (आगरा), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिपिन कुमार शुक्ला (बस्ती),पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सियावती शुक्ला (उन्नाव), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंजलि मौर्या (रायबरेली), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेलेन्द्र सिंह (आगरा), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आशीष कुमार सिन्हा (लखनऊ), बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जगदत्त कोरी (लखनऊ), सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी (आगरा) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    इस दौरान प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य तथा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रियंक पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने किया।

  • सूद पर ब्याज की धनराशि मांगते हुए आत्महत्या को उकसाने वाला सुजीत गिरफ्तार

    सूद पर ब्याज की धनराशि मांगते हुए आत्महत्या को उकसाने वाला सुजीत गिरफ्तार

    लखनऊ,। लखनऊ की बीबीडी थाना क्षेत्र की पुलिस ने बाराबंकी निवासी सुजीत शाह को गिरफ्तार किया। सुजीत शाह ने सूद पर ब्याज की धनराशि मांगते हुए व्यापारी हर्षित टंडन को इस कदर परेशान किया कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

    बीबीडी थाने की पुलिस ने लिखे गये मुकदमे में सुजीत शाह को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत कर जेल भेजा। सुजीत शाह ने सूद पर ब्याज की धनराशि के लिए बार-बार हर्षित पर दबाव बनाया। ब्याज बढ़ाता गया और एक दिन हर्षित का मकान भी अपने नाम करा लिया। इसके बाद भी सुजीत नहीं माना और ब्याज की धनराशि मांगता रहा। इसके बाद 14 मार्च को हर्षित ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।

  • भ्रष्टाचार मामले में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक समेत तीन के खिलाफ दी गयी तहरीर

    भ्रष्टाचार मामले में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक समेत तीन के खिलाफ दी गयी तहरीर

    लखनऊ,। ग्राम्य विकास आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के आधार पर मनरेगा कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार करने वाले अम्बेडकर नगर जनपद के तीन आरोपी ग्राम प्रधान उषा पाण्डेय, ग्राम रोजगार सेवक बबिता पाण्डेय व सचिव शिवप्रकाश मिश्रा के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को तहरीर दी गयी है।

    जी.एस.प्रियदर्शी ने कहा कि अम्बेडकर नगर जनपद में विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत अरमां में दो वर्ष पूर्व में मनरेगा कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार उजागर हुआ था। इसके बाद जांच पड़ताल होती रही। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। शिकायतकर्ता की शिकायत पर रामनगर के खण्ड विकास अधिकारी को जांच सौंपी गयी।

    उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी की जांच में दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान उषा पाण्डेय, ग्राम रोजगार सेवक बबिता पाण्डेय व सचिव शिवप्रकाश मिश्रा से 56 हजार 304 रुपयों की वसूली की गयी। वसूली की धनराशि मनरेगा के सम्बन्धित खाते में जमा करायी गयी है। वहीं एक कार्य पर दो बार भुगतान कराने की जानकारी पुष्ट होने पर विधिक कार्यवाही करने एवं एफआईआर के लिए थानाध्यक्ष को तहरीर प्रेषित करायी गयी।

  • पुलिसकर्मियों को भवनों के निर्माण के लिए 1753.41 लाख रुपये स्वीकृत

    पुलिसकर्मियों को भवनों के निर्माण के लिए 1753.41 लाख रुपये स्वीकृत

    लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय व अनावासीय भवनों आदि के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए कमिश्नरेट कानपुर व गौतमबुद्धनगर के लिए 1753.41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

    प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आधुनिकीकरण के तहत कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना विधनू के अन्तर्गत नवीन थाना सेन पश्चिम पारा के अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य के लिए 816.42 लाख रुपये की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में चार करोड़ आठ लाख 21 हजार रुपये की धनराशि निर्गत की है। इसी प्रकार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना ईकोटेक-3 के टाइप बी आवासीय भवनों के 22 नग के निर्माण कार्य के लिए 936.99 लाख धनराशि रुपये की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में चार करोड़ 68 लाख 49 हजार धनराशि रुपये अवमुक्त कर दी गयी है।

    मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिये गये है। निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण कराया जाय ताकि यथाशीघ्र निर्माण कार्य पूूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निर्मित भवनो का बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता आदि की कमी पाये जाने पर संबंधित दोषी कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा।

  •  सपा-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल

     सपा-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों में कार्य करने वाले नेता हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। भाजपा एक विचारधारा का समूह है। यह समूह ही हमारी ताकत है। आज हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है। हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव के काम करती है। सरकार की नीतियां गरीब और उनके कल्याण के लिए समर्पित हैं। हमसे पहले की सरकारों ने लोगों के साथ भेदभाव किया। हमें आगे बढ़ना है। अगर हमें विकसित राष्ट्र बनना है तो सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ें।

    चौधरी ने कहा कि भाजपा परिवार वाद से आगे बढ़कर चलती है। मंच पर बैठे लोग बेहद ही सामान्य परिवार के लोग हैं। यहां कोई भी मंच पर और कोई भी सामने कुर्सियों पर बैठ सकता है। इसलिए सब लोग भाजपा में जुड़ें और मोदी के हाथों को मजबूत करें।

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। भाजपा उसी नारे को चरितार्थ करते हुए आगे बढ़ रही है। हम लोग जहां भी जाते हैं, माताएं, बहनें, किसान, युवा एक सुर में कहते हैं कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आप सबके आने से पार्टी मजबूत होगी। पार्टी में शामिल होने वालों से अपील है कि सभी लोग प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें जितने के लिए काम करें।

    जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा बहुत अच्छी पार्टी है। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत है। मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा में शामिल होने वालों का भविष्य अच्छा है। यहां देर है अंधेर नहीं है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

    बसपा से अच्छे लाल निषाद, सपा बसपा म् विधायक रह चुके मधुसूदन, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, विवेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र, ब्लॉक प्रमुख रुदौली अनूप चौधरी, राजरानी वर्मा, दिनेश यादव, लाल सिंह लोधी, महेंद्र राय, नरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता शामिल हुए।

    भाजपा की सदस्यता लेने के लिए बसपा के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनन्त मिश्रा ‘अंटू’ भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ज्वाइंनिंग नहीं हो पायी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अंटू मिश्रा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

  • यूपी विधान परिषद के सभी 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

    लखनऊ,। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। गुरुवार को विधान परिषद के सभी 13 निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र मिला है।

    सत्ता पक्ष भाजपा के सात, भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) के एक, सुभासपा के एक और रालोद के एक उम्मीदवार विजयी घोषित हुए। वहीं विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के तीन प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं।

    निर्वाचित प्रत्याशियों में डॉ. महेन्द्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीर्थ सिंघल, संतोष सिंह, आशीष पटेल, योगेश चौधरी, विच्छे लाल राम, बलराम यादव, शाह आलम और किरण पाल कश्यप हैं। इन सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने प्रमाण पत्र दिए।

  • लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव : अखिलेश यादव

    लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव : अखिलेश यादव

    लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा। लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा है। भाजपा 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है।

    अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश मुख्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। उसका रास्ता खतरनाक है। भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथस्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं और समाजवादी पार्टी-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोरकसर न छोड़े।

    अखिलेश ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक करवा रही है। नौकरी रोजगार न मिलने से नौजवान हताश और आक्रोशित है।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की ली है। नोटबंदी-जीएसटी से व्यापारी परेशान है। सरकार की नीतियां दवा कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स आदि एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर भाजपा के पार्टी फण्ड में वसूली की जा रही है। साढ़े छह हजार करोड़ रूपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकार्ड बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ0 राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। मतदाताओं को जल्द ही यह अवसर मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पार्टी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने जा रही है।