पुलिस ने साधु के वेश में घूम रहे नौ ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार

0
19

 

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के क्रम में बहादराबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु के वेश में घूम रहे 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपितों को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके चलते कार्रवाई की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हिरासत में नौरतू पुत्र मंगल सिंह, निवासी दौलतपुर बहादराबाद, हरिद्वार, श्रीनाथ पुत्र मंजीत शर्मा, निवासी रामनगर मंडी, थाना रामनगर (हाल पता शनिदेव मंदिर, बहादराबाद), रमेश पुत्र श्याम, निवासी मगदौरा, थाना राहतगढ़, जिला सागर (मध्यप्रदेश), हाल पता शनिदेव मंदिर बहादराबाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह, निवासी टी-स्टेट बनजारा वाला लेन नंबर 6, पटेल नगर, देहरादून, बीर बहादूर पुत्र हरि बहादूर, निवासी काठमांडू (नेपाल), हाल पता त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश, अर्जुन प्रधान पुत्र राम प्रधान, निवासी जगन्नाथपुरी, भुवनेश्वर (ओडिशा), हाल पता शनिदेव मंदिर बहादराबाद, राजकुमार पुत्र रमेश, निवासी भोगपुर शाहपुर, थाना लक्सर (हरिद्वार), हाल पता बुगला बहादराबाद, मिश्री लाल पुत्र रामदास, निवासी वृंदावन रतेया बाजार, मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल पता हरकी पैड़ी घाट, हरिद्वार व सीताराम पुत्र चरौजी लाल, निवासी मध्यप्रदेश, हाल पता शनिदेव मंदिर बहादराबाद बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमी के तहत ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो साधु-संतों का वेश धारण कर लोगों को ठगने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here