भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का लखनऊ के मैक्स हास्पिटल में निधन

0
13

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता व घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का रविवार को लखनऊ के मैक्स हास्पिटल में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। शनिवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने मैक्स अस्पताल पहुँचकर उनके अंतिम दर्शन किए और परिजनों को ढ़ांढस बंधाया। हरिनारायण राजभर पूर्वांचल के पुराने भाजपा नेताओं में थे। वह एक बार सांसद,दो बार विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here