सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी

0
7

 

– अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा ने पुलिस से की शिकायत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र स्थित इचौली गांव में सोशल मीडिया पर एक युवक ने ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला शुक्रवार को गर्मा गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने इस कृत्य पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दिए शिकायती पत्र में कहा कि इचौली निवासी श्याम ने अपनी फेसबुक आईडी से एक वीडियो साझा किया है। आरोप है कि वीडियो में उसने ब्राह्मण समाज के लिए सार्वजनिक रूप से बेहद अभद्र और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं, युवक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

महासभा ने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियों से न केवल ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि संपूर्ण सर्व समाज में भी भारी आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस तरह का वैमनस्य फैलाना समाज की शांति और एकता के लिए खतरा है। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फेसबुक प्रोफाइल की जांच कर आरोपी के विरुद्ध तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।

क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राज बाजपेयी, दिलीप तिवारी, विपिन दुबे, बृजबिहारी दुबे, संजय त्रिपाठी सहित महासभा के दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here