जौनपुर.। जौनपुर में आरएसएस के नगर प्रचारक की बदमासी का एक वीडियो सोशल मीडिया प्रवायरल हो रहा है। वायरल फूटेज में संघ कार्यकर्ताओ के साथ नगर प्रचारक का भी विवादित एक जमीन पर हो रहे निर्माण के दौरान अश्वनी सिंह और उनके परिजनों पर नाजायज दबाव बनाने का खुलासा हो रहा है।
इलाके के रामराय पट्टी के अस्वनी सिंह ने “खरी दुनिया” से बातचीत में बताया कि वह अपने भवन की बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहे है तो नगर प्रचारक के इशारे पर इंस्पेक्टर लाइन बाजार के द्वारा धमकियों के साथ नाजायज दबाव बनाया जा रहा है। नगर प्रचारक भी मामले में अविधिपूर्ण हस्तक्षेप कर रहे है । बीते दिनों नगर प्रचारक मौके पर अपने साथ दर्जनों की संख्या में आकर मौके पर महिलाओ की मौजूदगी मे बदमासी कर चुके है ।
अस्वनी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा एसओ लाइन बाजार आदि के खिलाफ आवेदन देने के वावजूद अभी तक एसओ पर कार्यवाही नहीं की गई है। जिस भवन से संबंधित बाउंड्री वाल को उनके द्वारा बनवाया जा रहा था वह भी भवन की जमीन में है, जो अस्वनी सिंह द्वारा अपनी पत्नी के नाम बैनामा लिया गया है । श्री सिंह ने बताया कि मामले में उच्च न्यालयालय का आदेश भी है जिसका अधिकारियो के द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। अस्वनी सिंह पेशे से अध्यापक है।







