मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्या और उनकी बीबी संगीता मौर्या पर पूर्व मे प्रधानी के कार्यकाल मे सचिव से मिलकर लाखो रूपये के गबन की खबर है। यह खुलासा भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दिनेश राय ने लगाया है। भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या और उनकी पत्नी विकास खंड रत्नपुरा के ग्राम पंचायत मे पूर्व मे ग्राम प्रधान रहे है। परधानी के दौरान इनके ऊपर लगभग 40 लाख रूपये के गबन का आरोप है। पूर्व जिलामंत्री की माने तो जिलाध्यक्ष बनते ही रामआश्रय मौर्या ने सीडीओ पर कार्यवाही नहीं करने का दबाव बनाया और उनके ऊपर गबन आदि के मामले मे कार्यवाही आज तक नहीं हुई। नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौप कर मामले मे कार्यवाही की मांग की है ।
दिनेश राय ने गुरुवार को खरी दुनिया से बातचीत मे बताया कि जिले के वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामआश्रय मौर्या और उनकी पत्नी संगीता मार्य पर वर्ष 2005-2020 तक विकास खंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत रतनपुरा मे ग्राम प्रधानी के दौरान लगभग 40 लाख रूपये का गबन किया गया है। जिलाध्यक्ष के इस गबन के साक्ष्य के रूप मे दिनेश राय ने ऑडिट रिपोर्ट दिखाते हुए तत्कालीन सीडीओ के द्वारा अमल मे लाई गई कारवाही के साक्ष्य भी दिखाए। उन्होंने बताया कि रामआश्रय मौर्य ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद सीडीओ पर दबाव बनाकर विधिक कार्यवाही नहीं होने दी है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को मामले मे ज्ञापन देकर विधिक कार्यवाही की मांग की। श्री राय की माने तो मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें कारवाही का आश्वाशन मिला है।







