निर्माणाधीन पुल से गिरकर मजदूर की माैत

0
5

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र में श्रृंगवेरपुर के पास गंगा पर निर्माणाधीन पुल से सोमवार को एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर घाट गांव निवासी अनूप कुमार (२३) मजदूर था। वह वर्तमान में नवाबगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगवेरपुर धाम के पास निर्माणाधीन पुल पर पीएनसी कम्पनी में काम कर रहा था। सोमवार को वह काम करते समय अचानक फिसल कर नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए कम्पनी के अन्य मजदूर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में परिवार से तहरीर मिलते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

———–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here