घर के अन्दर फंदे से लटका मिला राजगीर का शव

0
5

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित उमरपुर नीवां गांव में सोमवार को घर के अन्दर राजगीर का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित उमरपुर नीवां गांव निवासी राकेश कुमार (38) का शव सोमवार को घर के अन्दर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि राकेश एक बेटी,दो बेटों और पत्नी कुसुम देवी का भरण-पोषण करने के लिए राजगीर मिस्त्री का काम करता था। सबसे पहले पत्नी ने पति का शव लटका देखा था। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here