मऊ मे जेसीबी से खुदाई कर जमीन के हवाले करते लाशो का वीडियो हुआ वायरल

0
82

मऊ। जिले के कोपागंज इलाके मे एक महिला सहित कुल 8 लोगो के द्वारा एक सुनसान जगह पर लाशो को दफनाने का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। खरी दुनिया हालांकि इस वायरल वीडियो का समर्थन नहीं करता लेकिन चिकित्सकों के ड्रेस मे लाशो को जमीन के हवाले कर रहे इन पुरुषो मे जेसीबी चालक और महिला का इस तरह से लाशो को दफनाने को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।

 

यह वायरल वीडियो थाना कोपागंज इलाके मे बापू इंटर कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है जिसमे शवो को जमीन के हवाले किया जा रहा है, जिसका फेसबुक पर वीडियो वायरल है. वीडियो में जेसीबी चालक सहित कुल 7 पुरुषो के बींच मे एक महिला भी है जो शवों को जमीन के हवाले करने मे अपना सहयोग दे रही है।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार लाशो से खून टपक रहे है। जिसमे कुछ पुरुषो के शव है तो कुछ महिलाओ के। लाश कहा से , किसने, क्यों और किसको दिया? की न्यायहित मे जाँच की अपेक्षा से खरी दुनिया ने इस वायरल वीडियो को प्रकाशित करना समीचिन समझा है। वायरल वीडियो कहा की है, न्यायहित मे जाँच अपेक्षित है।

सीएमओ ने भी जानकारी पर उठाये सवाल 

Advertisement

चिकित्सकों के ड्रेस मे शव को जमीन के हवाले करने के सवाल पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय कुमार गुप्ता  ने कहा कि किसी भी लाश को इस तरह से जमीन के हवाले करना उचित नहीं है. इसकी जाँच पुलिस द्वारा होनी चाहिए । चिकित्सक कौन कहा से है उनके हाथ ये शव कहा लगे? सब जाँच की विषय वस्तु है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here