पूर्व प्रधानमंत्री ओली और गृहमंत्री लेखक की पुलिस रिमांड 5 दिनों के लिए बढ़ी

0
8
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?

 

काठमांडू,। काठमांडू जिला अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृहमंत्री रमेश लेखक की पुलिस रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। ये चौथी बार है, जब दोनों नेताओं की रिमांड बढ़ाई गई है।

पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए ‘जेन-जी’ आंदोलन की जांच के सिलसिले में दोनों को 28 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। पहली बार 29 मार्च को पांच दिनों की रिमांड दी गई थी। उसके बाद दो बार दो-दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

इन गिरफ्तारियों का आधार मंत्रिपरिषद का वह निर्णय था, जिसमें पूर्व न्यायाधीश गौरीबहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला लिया गया था। इस आयोग को ‘जेन-जी’ आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में ओली और लेखक कैंटर से जमानत याचिका भी दायर की गई और आज उस पर सुनवाई भी हुई, लेकिन बहस पूरा नहीं होने के कारण कोई फैसला नहीं हो पाया। कोर्ट ने सरकार को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया, जिसके बाद सरकार की तरफ से गृह मंत्रालय ने अपना जवाब कोर्ट को सौंप दिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here