उल्का गुप्ता की ‘रजनी की बारात’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 29 मई को सिनेमाघरों में

0
9

 

रोमांस, कॉमेडी और मेलोड्रामा से भरपूर फिल्म ‘रजनी की बारात’ का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। दरभंगा की खूबसूरत लोकेशंस और देसी बिहारी अंदाज में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री उल्का गुप्ता एक दमदार किरदार निभाती नजर आ रही हैं। करीब एक मिनट के टीजर की शुरुआत बिहारी स्टाइल ‘लौंडा नाच’ के अनाउंसमेंट से होती है, जिसके बाद उल्का का दमदार डायलॉग सुनाई देता है, “हमको रज्जन से शादी करनी है।” टीजर में कॉमिक, रोमांटिक और इमोशनल पलों का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।

टीजर में इशिता सिंह का संवाद “रज्जन जी से मिलकर स्पेशल तो लगा” कहानी में लव ट्रायंगल का ट्विस्ट जोड़ता है। वहीं सुनीता राजवार अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाती नजर आती हैं। जरीना वहाब और सुनीता राजवार के डांस सीक्वेंस भी टीजर का खास आकर्षण बने हैं। अंत में पुलिस ऑफिसर के रोल में अश्वथ भट्ट की एंट्री और उनका संवाद “लव स्टोरी बहुत प्यारा है सर’ कहानी में नए रोमांच का संकेत देता है। टीजर में उल्का गुप्ता, कनिष्क, सुनीता राजवार और अश्वथ भट्ट के किरदारों की दमदार झलक देखने को मिली है।

एपिफेनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘रजनी की बारात’ का निर्माण तनाया आडारकर प्रभु और तेज एच आडारकर ने किया है, जबकि निर्देशन आदित्य अमन ने संभाला है। फिल्म में उल्का गुप्ता, कनिष्क, इशिता सिंह, जरीना वहाब, सुनीता राजवार और अश्वथ भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर लॉन्च के दौरान उल्का गुप्ता ने कहा कि रजनी का किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा का बेहद दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। ‘रजनी की बारात’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here