ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, एक लाख का लैपटॉप बरामद

0
3

 

 

कानपुर। ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपित को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने सोमवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का लैपटॉप बरामद किया है।

जीआरपी पुलिस ने आज कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास पार्सल साइड रेलवे पटरी के किनारे चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान पिंटू पुत्र अर्जुन, निवासी घटाघर चौराहा थाना कोतवाली, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपित के पास से एचपी कम्पनी का एक लैपटॉप और उसका चार्जर बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों का बैग, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान चोरी कर लेता था।

Advertisement

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

जीआरपी कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here