होटल में धन उगाही के आरोप में फर्जी पत्रकार सहित तीन गिरफ्तार

0
3

गुवाहाटी। राजधानी गुवाहाटी पुलिस ने बोरागांव क्षेत्र के एक होटल में धन उगाही करने के आरोप में एक फर्जी पत्रकार और एक संगठन के नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि तीनों आरोपित होटल से पैसे की मांग करने पहुंचे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने इससे पहले भी उसी होटल से दो किस्तों में 20 हजार रुपये वसूल किए थे। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह इस तरह की गतिविधियों में पहले से शामिल रहा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here