नोएडा : सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

0
4

नोएडा। नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबा पर एक बस रविवार तड़के खराब हो गई। लोग बस को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे थे। उस समय बस से एक महिला नीचे उतर रही थी। धक्के से बस अचानक स्टार्ट हो गई, और महिला बस से नीचे गिर गई। गंभीर चोटिल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल के पास एक ढाबा है। उन्होंने बताया कि ढाबे पर बस संख्या यूपी 32 पीएन 6425 खराब हो गई। कुछ सवारी उतर कर बस को धक्का दे रहे थे। इसी बीच बस में सवार पुष्पा शर्मा (55) पत्नी रामेश्वर शर्मा निवासी हर्ष विहार दिल्ली, बस से नीचे उतरने लगी। यात्री बस को जोर से धक्का देने लगे और बस स्टार्ट हो गई। इस दौरान महिला असंतुलित होकर बस से नीचे आ गिरी। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई। महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसी तरह थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मुन्नालाल (58) पुत्र बधाई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं थाना बिसरख के प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोटर साइकिल सवार दीपक (48) पुत्र विजय को क्षेत्र में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मोटर साइकिल सवार दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। इस मामले मृतक के जीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here