वाराणसी के दालमंडी में हाथ में हथौड़ा लेकर पहुंचे मजदूर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

0
3

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में जनपद वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को हाथ में हथौड़ा लेकर पहुंचे मजदूरों ने चिन्हित मकानों काे ध्वस्तीकरण कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान चिन्हित मकानों में खुली दुकानों को पुलिसकर्मियों ने बंद कराया और मौजूद लोगों को तत्काल ही हटाया गया।

दालमंडी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर मौके पर पहुंचे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने रविवार काे पत्रकारों से कहा कि दालमंडी के चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत अभी चिन्हित 30 मकान को तोड़ने के लिए मजदूरों ने ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। जो भी मकान चिन्हित किए गए हैं, वहां किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक स्थिति देखने पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। सावधानी के तौर पर दालमंडी में आते-जाते वाहनों को रोक दिया गया है। आज से आगामी सात दिनों तक निरंतर यह कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here