होली का त्यौहार रंग बिरंगी खुशियां लेकर आता है : एसएसपी

0
11

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। शहर के सभी थानों और चौकियों के साथ-साथ पुलिस लाइन में जमकर होली हुई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि होली का त्यौहार हम सभी के जीवन में विभिन्न प्रकार के रंगों से रंगी खुशियां लेकर आता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेतृत्व में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की होली के लिए आलाधिकारियों ने बड़ा आयोजन रखा था। यहां तक कि पुलिस लाइन में स्पेशल बुलाई गई फायर बिग्रेड की गाड़ी में रंग भरकर डीजे की थाप पर नाच रहे पुलिसकर्मियों को पानी की बौछारों से एक दूसरे को सराबोर किया। आलाधिकारियों के साथ अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता, सीओ सदर कोतवाली सुनीता ढहिया, सीओ कटघर वरुण कुमार सहित अनेक पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here