वाराणसी में नशेड़ी युवक ने अपनी मां की सिर कूचकर की हत्या,पकड़ा गया

0
5

 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के मंड़ुवाडीह भुल्लनपुर इलाके में सोमवार को एक नशेड़ी युवक ने अपनी वृद्ध मां के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसे मार डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास समीप घनश्याम नामक नशेड़ी युवक ने खाना देने के विवाद में अपनी मां शीला देवी (62) के सिर पर ईंट से प्रहार कर मार डाला। घटना की जानकारी घनश्याम के भाई बहादुर को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने मीडिया कर्मियों को बताया कि एक वृद्ध महिला के सिर पर ईंट से वार कर उसे घायल करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित महिला का बेटा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया । क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आरोपित घनश्याम चार भाइयों में सबसे छोटा है और नशे का आदी है। वह अपने परिवार से अलग रहता था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here