मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

0
4

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुई रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जमुई के समीप डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पार करते समय 65 वर्षीय सैरुननिशा पत्नी स्वर्गीय सद्दीक अचानक आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही मौत हो गई । वह सुबह अपने घर से जलालपुर मैदान की ओर जा रही थीं। चुनार कोतवाली प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि जमुई रेलवे ट्रैक पर वृद्ध महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। प्रथम दृष्टया मामला रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here