महिला का शव मचान पर मिला, परिजनाें ने जताई हत्या की आशंका

0
3

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित बरही गांव में बेचूबीर के पास सोमवार को एक 32 वर्षीय महिला का शव मचान पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार के रूप में हुई है। परिजनाें का कहना है कि संताेष राेजगार के लिए मुंबई में रहता है, जबकि उसकी पत्नी परिवार संग गांव में रहती थी।साेमवार काे महिला का शव मचान पर पड़ा मिला है। परिजनाें ने रेखा देवी की हत्या की आशंका जताते हुए शव को मचान पर रखने की बात कही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here