बेटे की हत्या के मामले में पिता ने खलासी के विरुद्ध केस दर्ज कराया

0
5

 

 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में हाइवे किनारे ट्रक में मिले ड्राइवर के शव के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। मृतक चालक के पिता ने ट्रक पर मौजूद खलासी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम में मृतक के सिर पर धारदार हथियार के तीन निशान मिलें हैं।

लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर कोतवाली नगर के पयागीपुर स्थित 400 केवी के पास रविवार को खड़े ट्रक में प्रयागराज निवासी ड्राइवर प्रदीप यादव का शव मिला था। ट्रक मालिक संजय खत्री के अनुसार, उनका ट्रक बहराइच से लौट रहा था। ड्राइवर से सम्पर्क नहीं होने पर उन्होंने जीपीएस के माध्यम से ट्रक को ट्रेस किया। मौके पर पहुंचने पर ट्रक में ड्राइवर का शव पड़ा था, उसकी हत्या की गई थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। चालक 15 दिनों से बिहार-महाराष्ट्र के रूट पर था ऐसे में कुछ नगदी भी उसके पास थी, जो मौके से गायब मिली। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के परिजनों को सूचना दी, परिजन रात को कोतवाली नगर पहुंचे। मृतक ड्राइवर के पिता राम अधार ने ट्रक के खलासी संजय शर्मा के विरूद्ध नामजद तहरीर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि मृतक ड्राइवर के पिता राम अधार ने ट्रक के खलासी संजय शर्मा के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है। इसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । ट्रक के मालिक ने पुलिस काे दिए बयान में बताया था कि ट्रक में कोई भी खलासी नहीं था। ड्राइवर प्रदीप अकेले ही ट्रक पर काम करता था । फिलहाल पुलिस अभी खलासी की तलाश कर रही है ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here