कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

0
3

मीरजापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले में रविवार की शाम एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तरकापुर निवासी श्यामलाल माली का 26 वर्षीय पुत्र किशन रविवार दोपहर से ही घर से बाहर था। शाम के समय उसका भाई घर के बगीचे में बने कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने परिजन को इसकी जानकारी दी।

परिजन किसी तरह कमरे के भीतर पहुंचे तो किशन को पंखे से रस्सी के सहारे लटकता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर मंडलीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शहर कोतवाल दया शंकर ओझा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here