अमेरिका की धमकी, 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला तो ईरान के सारे पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे

0
4

 

वाशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से छिड़े युद्ध का कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर 48 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुला तो ईरान के सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्र (पावर प्लांट) पूरी तरह तबाह कर दिए जाएंगे।

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार रात अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “अगर ईरान इस समय से 48 घंटों के भीतर बिना किसी ना नुकुर के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता तो संयुक्त राज्य अमेरिका उसके विभिन्न परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करके उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा। इसकी शुरुआत ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट से की जाएगी।”

ईरान का सबसे बड़ा पावर प्लांट ‘बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र’ है। यह दक्षिण-पश्चिमी ईरान में फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह ईरान का एकमात्र व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। तीन सप्ताह पहले युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान की सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए लगभग पूरी तरह से बंद कर रखा है। इस अहम जलमार्ग से दुनिया भर के लगभग 20 प्रतिशत तेल की आवाजाही होती है। इसके बंद होने से गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। ट्रंप की यह धमकी तब आई है जब शुक्रवार को ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने घोषणा की कि वह समुद्र में ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा रहा है, ताकि कीमतों को कम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here