US-Israel Attack Iran: क्रूड की कीमतों में उछाल, स्टॉक मार्केट्स पर 2 मार्च को क्या असर पड़ेगा?

0
1
us-israel-attack-iran:-क्रूड-की-कीमतों-में-उछाल,-स्टॉक-मार्केट्स-पर-2-मार्च-को-क्या-असर-पड़ेगा?
US-Israel Attack Iran: क्रूड की कीमतों में उछाल, स्टॉक मार्केट्स पर 2 मार्च को क्या असर पड़ेगा?

एनालिस्ट्स का कहना है कि इसका असर स्टॉक और कमोडिटी मार्केट्स पर पड़ेगा। क्रूड की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका, भारत सहित दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में 2 मार्च को बड़ी बिकवाली हो सकती है

अपडेटेड

Feb 28, 2026

पर

2:13 PM

Advertisement

खबर है कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि फिलहाल लड़ाई बढ़ने की आशंका दिख रही है।

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इससे खाड़ी में तनाव बढ़ गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसने इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि इसका असर स्टॉक और कमोडिटी मार्केट्स पर पड़ेगा। क्रूड की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका, भारत सहित दुनिया के बड़े शेयर बाजारों में 2 मार्च को बड़ी बिकवाली हो सकती है।

2 मार्च को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है

वेल्थमिल सिक्योरिटीज में इक्विटी स्ट्रेटेजिस्ट क्रांति बाथिनी ने कहा, “जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर निगेटिविटी बढ़ती है और मार्केट में बिकवाली दबाव बढ़ जाता है। इसलिए इसकी शुरुआत प्रतिक्रिया बाजारों में बड़ी गिरावट के रूप में दिख सकती है।” उन्होंने कहा कि मार्केट्स की नजरें मध्यपूर्व में बढ़ते टेंशन पर होंगी। मार्केट यह देखना चाहेगा कि यह थोड़े समय का टकराव है या यह लंबे समय तक जारी रहने वाला युद्ध है।

भारत पर इस लड़ाई का पड़ेगा बड़ा असर

एनरिच मनी के सीईओ पोनुमुदी आर ने कहा कि भारत के लिए मध्यपूर्व में बढ़ता तनाव चिंता की बात है। इसकी वजह ह है कि भारत क्रूड का बड़ा आयातक देश है। क्रूड की कीमतों में उछाल का असर सरकार की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। जहां तक शेयर बाजार की बात है तो बाजार का सेंटिमेंट पहले से ही कमजोर बना हुआ है। फरवरी में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

बाजार की नजरें मथ्यपूर्व के घटनाक्रम पर

बाथिनी ने कहा, “बड़ा सवाल यह है कि इस लड़ाई का स्वरूप आगे किस तरह का रहने वाला है। अभी क्रूड की कीमत 67 डॉलर प्रति बैरल है। ब्रेंट क्रूड पहले ही 3 फीसदी उछल चुका है। इसमें और तेजी आने से भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ जाएगा। इससे मीडियम टर्म में बिकवाली बढ़ जाएगी।” उन्होंने कहा कि भारत की करीबी नजरें इस लड़ाई पर होंगी। अगर क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाता है तो इसका भारत पर बड़ा असर पड़ेगा।

क्रूड में उछाल से बढ़ सकता है इनफ्लेशन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रूड की कीमतों में उछाल का मतलब है कि इनफ्लेशन बढ़ेगा। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस लड़ाई का सबसे पहले असर ऑयल कंपनियों पर पड़ेगा। पेंट कंपनियों पर भी दबाव बढ़ जाएगा। एविएशन कंपनियों की ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ जाएगी। इसका असर विमान किरायों पर दिख सकती है। कई एयरलाइंस मध्यपूर्व रूट का इस्तेमाल बंद कर देंगे। इससे विदेश जाने की कॉस्ट बढ़ेगी। लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

निवेशकों को सावधान रहने की जरूरत

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स को 2 मार्च में मार्केट में बड़ी गिरावट के लिए तैयार रहना चाहिए। फिलहाल ट्रेडर्स को भी बड़ी पोजीशन लेने से बचने की सलाह है। 2 मार्च से पहले के घटनाक्रम का असर मार्केट पर पड़ेगा। फिलहाल दोनों पक्ष का रुख आक्रामक है। खबर है कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका मतलब है कि फिलहाल लड़ाई बढ़ने की आशंका दिख रही है।

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here